Rewa Cylinder Blast: रीवा में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, झुलसने से तीन बच्चे समेत 4 लोगों की मौत
संजय गांधी अस्पताल, रीवा
Rewa Cylinder Blast: मध्य प्रदेश के रीवा में एक दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. जिले के पैपखरा गांव में सिलेंडर से गैस लीक होने की वजह से ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में तीन बच्चे और उनकी दादी बुरी तरह झुलस गईं. चारों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई.
अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
दरअसल ये पूरा मामला चोरहटा थाना क्षेत्र के पैपखरा गांव का है. गैस सिलेंडर से गैस लीक होने की वजह से आग लगी, इस हादसे में 4 लोग बुरी तरह झुलस गए. संजय गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था. जहां चारों का इलाज जारी था. एक ही परिवार के चारों लोगों ने एक-एक करके दम तोड़ दिया.
1 जून की रात यशोनंदन और दिव्यांश शुक्ला ने दम तोड़ दिया. इसके बाद इंद्रकली शुक्ला और आयुष्मान की हालत नाजुक बनी हुई थी. दोनों का इलाज जारी था. 5 जून की रात दोनों बच्चों की मौत हो गई है.
ये भी पढ़ें: रीवा में चोरी का हैरान करने वाला मामला: सरकारी शव वाहन से चुराई जा रही थीं बकरियां, दो आरोपी गिरफ्तार
सिलेंडर में ब्लास्ट कैसे हुआ?
जानकारी के मुताबिक परिवार के लोग आंगन में खाना बना रहे थे. इसी समय बछड़ा कमरे घुसा जहां सिलेंडर रखा हुआ था. बछड़े की उछलकूद से सिलेंडर गिर गया और इससे गैस का रिसाव होने लगा. इससे घर में आग लग गई. इससे परिवार के चार लोग बुरी तरह झुलस गए.