Rewa: रीवा में पैसा डबल करने के नाम पर करोड़ों की ठगी, रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ा

रीवा में पैसा डबल करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की गई और इस ठगी का सबसे ज्यादा महिलाओं को शिकार बनाया गया. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.
Rewa News

शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे लोग

रीवा में आज एक ऐसा ठगी का मामला सामने आया जिसने सनसनी फैला दी. पैसा डबल करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की गई और इस ठगी का सबसे ज्यादा महिलाओं को शिकार बनाया गया. एसपी ऑफिस पहुंची एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं ने ठगी की शिकायत एसपी रीवा से की जिसके बाद अब एसपी पूरे मामले की जांच कराकर कार्यवाही की बात कह रहे है.

पैसा डबल करने के चक्कर में हुई ठगी

ठगी का शिकार हुई कई महिलाएं आज फरियाद लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और कथित ठगी करने वाली महिला सहित अन्य के खिलाफ शिकायत की. आरोप है की रीवा की ही रहने वाली एक महिला ने 3 महीने मे पैसा डबल करके वापस लौटाने का लालच दिया. जिसके बाद कई महिलाएं और रिश्तेदार जालसाज महिला के झांसे मे आ गई और लाखों की रूपए की जमा पूंजी कथित ठग महिला के हवाले कर दिए. 3 माह से कथित ठग महिला फरार है.

बाणसागर कॉलोनी की निवासी हैं पीड़ित महिलाएं

पीड़ित महिलाएं समान थाना क्षेत्र स्थित बाणसागर कॉलोनी की निवासी हैं. महिलाओं का आरोप था की” तकरीबन एक वर्ष पूर्व रीवा मे निजी स्कूल की संचालिका आकला सुल्ताना ऊर्फ नंदा और उसके पति असलम ने प्रॉपर्टी व LIC मे निवेश के नाम पर तकरीबन 200 महिलाओं से लगभग 200 करोड की ठगी की गई हैं. उनके द्वारा इन्वेस्ट की गई रकम को 3 महीने मे डबल वापस करने का झांसा दिया गया था.

भरोषा जीतने के लिए जालसाज महिला और उसके पति ने चेक और एग्रीमेंट भी साइन किया था. लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद रकम वापस नहीं लौटाइ गई. पीड़ित महिलाओं का कहना है की करोडो की रकम ऐंठने के बाद दंपत्ति पति पत्नि फरार हैं .

महिला द्वारा आश्वासन दिया गया

ठग महिला द्वारा आश्वासन दिया गया था की 15 मई तक सबका पैसा देंगे लेकिन अबतक नहीं लौटाया गया.मामले पर एसपी गुरकरण सिंह ने बताया की ” कुछ महिलाए ठगी की शिकायत लेकर आई थी. एक माह पहले ही यह मामला संज्ञान मे आया था. पूरे मामले की जांच सीएसपी को सौंपी गई है. सभी दस्तावेजो के परिक्षण करते हुए जो भी विधिवत कार्रवाई होंगी वह की जाएगी.

ये भी पढ़ें:रणनीति तैयार, संख्या भी साथ… फिर कैसे हाथ से फिसल गई कांग्रेस की सीट? जानें आखिरी 3 घंटे की इनसाइड स्टोरी

ज़रूर पढ़ें