Mauganj: ‘चाकू गैंग’ का आतंक! ट्रक रुकवाकर UPI से वसूले 5 हजार रुपये, मोबाइल लूटकर हुए फरार

Mauganj News: मऊगंज में जान से मारने की धमकी देखकर लूट का मामला सामने आया है. ट्रक ड्राइवर से लूटेरों ने यूपीआई से 5000 रुपये वसूल लिए. पुलिस ने दर्ज किया मामला. पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.
mauganj Extorted 5000 rupees from truck driver via UPI at knifepoint

मऊगंज: ट्रक ड्राइवर से लूट का मामला

Mauganj News: मऊगंज जिले के सीतापुर क्षेत्र में हाईवे पर दिनदहाड़े हुई कथित लूट की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, केला लादकर भुसावल से बनारस जा रहे ट्रक चालक को तीन युवकों ने मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर रास्ते में रोक लिया. इसके बाद कथित तौर पर चाकू की नोक पर पहले नकदी की मांग की गई और जब चालक ने पैसे नहीं होने की बात कही तो उसके मोबाइल से UPI स्कैनर के जरिए ₹5,000 ट्रांसफर करा लिए गए. इतना ही नहीं, आरोप है कि बदमाश चालक के भतीजे का ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी छीनकर फरार हो गए.

बनारस जा रहा था ट्रक

शिकायतकर्ता राजकुमार पटेल निवासी लदबद, जिला सीधी ने पुलिस को बताया कि वह अपने क्लीनर रोहित कुमार पटेल और भतीजे राकेश कुमार पटेल के साथ ट्रक क्रमांक MP-53 ZE-3087 से केला लेकर बनारस जा रहा था. दोपहर करीब 12:30 बजे सीतापुर से आगे महुगड़ा स्थित बल्लू ढाबे के पास तीन युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे और ट्रक के सामने बाइक लगाकर उसे रोक दिया.

चाकू की नोंक पर वसूले पैसे

एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर चाकू दिखाकर पहले 3,000 रुपये और फिर जान से मारने की धमकी देकर 2,000 रुपये और UPI के माध्यम से अपने स्कैनर पर ट्रांसफर करा लिए. शिकायत में यह भी कहा गया है कि विरोध करने पर चालक को चाकू घोंपने की धमकी दी गई, जिससे वह भयभीत हो गया. वारदात के बाद आरोपी भतीजे का मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें: Mauganj News: प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाने के निर्देश, CEO मेहताब सिंह गुर्जर ने लाभार्थियों से किया संवाद

पीड़ित का दावा है कि बाद में ढाबे पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर आरोपियों की पहचान सोहित द्विवेदी, अर्पित तिवारी और चंदन सिंह के रूप में बताई गई. इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

ज़रूर पढ़ें