रीवा से भोपाल-इंदौर जाने वालों के लिए बड़ी खबर, निशातपुरा स्टेशन में ट्रेन के ठहराव के लिए डिप्टी सीएम ने रेलवे को लिखा पत्र

Nishatpura Station Train Stoppage: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने जबलपुर के महाप्रबंधक दिलीप कुमार को पत्र लिखकर ट्रेन संख्या 11703 रीवा-डॉ. आंबेडकर नगर (इंदौर) एक्सप्रेस और 11704 इंदौर-रीवा एक्सप्रेस का नियमित स्टॉपेज निशातपुरा स्टेशन पर शुरू करने की मांग की है.
train

निशातपुरा स्टेशन में ट्रेन के ठहराव के लिए डिप्टी सीएम ने रेलवे को लिखा पत्र

Deputy CM Railway Letter: रीवा से भोपाल-इंदौर का सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है. डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रीवा-इंदौर एक्सप्रेस के भोपाल स्थित निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की है. उन्होंने इसके लिए जबलपुर महाप्रबंधक को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने लिखा कि अगर इस ट्रेन का ठहराव निशातपुरा में होगा तो भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ और परिचालन का दबाव भी कम हो सकता है. पढ़ें डिप्टी सीएम ने पत्र में क्या लिखा?

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने जबलपुर के महाप्रबंधक दिलीप कुमार को पत्र लिखकर ट्रेन संख्या 11703 रीवा-डॉ. आंबेडकर नगर (इंदौर) एक्सप्रेस और 11704 इंदौर-रीवा एक्सप्रेस का नियमित स्टॉपेज निशातपुरा स्टेशन पर शुरू करने की मांग की है. डिप्टी सीएम ने पत्र में लिखा, गाड़ी संख्या 11703/11704 रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर (इंदौर) एक्सप्रेस रीवा एवं इंदौर को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण रेल सेवा है. इस ट्रेन से बड़ी संख्या में ऐसे यात्री भी यात्रा करते हैं, जिनका गंतव्य भोपाल होता है अथवा जो भोपाल से इस ट्रेन का उपयोग करते हैं.

यात्रियों को यातायात से मिलेगा छुटकारा

वर्तमान में इस ट्रेन का भोपाल के नजदीक संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर ठहराव है जो कि शहर से बाहर अत्यंत संकीर्ण रास्तों एवं भारी यातायात दबाव के बीच स्थित है, जिसके कारण भोपाल आने-जाने वाले यात्रियों को अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ेंः 20 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, पत्नी पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

सप्ताह में 3 दिन संचालित होती है ट्रेन

रेल मंत्रालय द्वारा हाल ही में भोपाल में नवीन निशातपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया गया है. यह स्टेशन भोपाल के आउटर क्षेत्र में स्थित होने के कारण इस ट्रेन के ठहराव हेतु अत्यंत उपयुक्त है. यदि गाडी संख्या 11703/11704 रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर (इंदौर) एक्सप्रेस, जो सप्ताह में तीन दिन संचालित होती है. अगर इस ट्रेन का निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत किया जाता है, तो भोपाल एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा तथा उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक एवं सुगम हो सकेगी.

ज़रूर पढ़ें