Rewa: जमीनी विवाद के चलते ट्रैक्टर चढ़ाकर हमले का प्रयास, घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल

Rewa News: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक और उसके परिवार पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हमला करने का प्रयास किया जा रहा है.
Rewa News

ट्रैक्टर चढ़ाकर की कुचलने की कोशिश

Rewa News: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक और उसके परिवार पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हमला करने का प्रयास किया जा रहा है. यह वीडियो रीवा जिले के त्योंथर के चाकघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मांगी का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था, और इसी के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया.

पुलिस में दर्ज की शिकायत

पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में की है, जिसके बाद पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. पीड़ित हरिपूजन पयासी मिश्रा ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रमाशंकर शुक्ला, पुष्पेंद्र शुक्ला और विनय शुक्ला ने ट्रैक्टर से उन पर जानलेवा हमला किया. पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत पुलिस से की गई है, और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

घटना का वीडियो वायरल

जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमे एक युवक पीड़ित परिवार के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास करता नजर आ रहा है, घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

घायल हरिपूजन पयासी मिश्रा ने की शिकायत

घटना के बाद घायल हरिपूजन पयासी मिश्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर पहले भी विवाद होता रहा है, लेकिन इस बार आरोपियों ने सीधे जान लेने की नीयत से हमला किया.

ये भी पढ़ें: MP News: उफनते नदी-नालों के बीच जान हथेली पर रखकर ग्रामीण कर रहे सफर, स्कूल पहुंचने के लिए मौत का जोखिम उठा रहे बच्चे

ज़रूर पढ़ें