प्रेमिका के साथ रंगरलियां मनाते पकड़ाया अधिकारी, बाथरूम से बाहर खींच लाई कॉन्स्टेबल पत्नी, रीवा में होटल से लेकर सड़क तक चला हंगामा
रीवा में प्रेमिका के साथ होटल में पकड़ाया रेंजर
Constable Wife Caught Husband in Hotel: सतना वनमंडल अंतर्गत आने वाले बरौंधा वनपरिक्षेत्र के रेंज अधिकारी बृजेन्द्र पाण्डेय अपने तथाकथित गर्लफ्रैंड के साथ रीवा के एक होटल में रंगरलियां मना रहे थे. लेकिन इसी दौरान उनकी पत्नी भी होटल में आ पहुंची. जिसे रंगो हाथों पकड़ लिया. फिर क्या, दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. अब यह विवाद खुलकर सड़कों पर आ गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अधिकारी की पत्नी भी मध्य प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं दे रही हैं. जानें क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, वन विभाग के अधिकारी बृजेन्द्र पाण्डेय रीवा के एक निजी होटल रॉयल इन में अपनी प्रेमिका को लेकर पहुंचे थे. लेकिन इसकी भनक उनकी पत्नी को लग गई. पत्नी ने यह जानकारी अपने भाइयों को दी और सीधे होटल जा पहुंची. इस दौरान पत्नी ने जब होटल का कमरा खुलवाया तो वॉशरूम में एक महिला छिपी मिली, दो पत्नी को देखते ही भागने लगी, उसे पकड़ने की खूब कोशिश की गई, लेकिन पकड़ नहीं पाई.
डंपर से प्रेमिका के साथ भागे अधिकारी
इसके बाद पति-पत्नी के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला. रीवा में हाईवे सड़क के बीचोबीच बरौधा रेंजर बृजेन्द्र पाण्डेय ने अपनी प्रेमिका को भगाने के लिए पत्नी के साथ ही मारपीट शुरू कर दी. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अधिकारी अपनी पत्नी का बाल खींचते नजर आ रहे हैं. वहीं उनकी प्रेमिका सड़क पर चल रही गाड़ियों को लिफ्ट मांगकर भागते दिखाई दे रही है. बृजेन्द्र पाण्डेय अपनी प्रेमिका के साथ डंपर में चढ़कर भाग गया.
ये भी पढ़ेंः रीवा का वर्ल्ड फेमस ‘सुंदरजा’ बना ग्लोबल ब्रांड! विदेशों में बढ़ी डिमांड, अबूधाबी जाएगी आम की एक खेप
तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन
बरौधा रेंजर बृजेन्द्र पाण्डेय की पत्नी भी एमपी पुलिस में आरक्षक के पद पर तैनात हैं. जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है. दोनों ने तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन भी दे रखा है. फिलहाल, अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है.