‘मैं कलेक्टर नहीं, आपका नौकर हूं’, अपनी समस्या को लेकर से मिलने पहुंची थीं महिलाएं; सीधी जिलाधिकारी की हर कोई कर रहा तारीफ

कई महिलाएं कलेक्टर के पास फरियाद लेकर गईं थीं. जिस पर कलेक्टर ने कहा कि मैं कलेक्टर नहीं हूं, आपका नौकर हूं. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
Sidhi Collector is being praised everywhere

सीधी कलेक्टर की हर तरफ तारीफ हो रही है.

MP News: सीधी के नए कलेक्टर अपनी कार्यशैली को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा प्रभार लेने के बाद से ही वे लगातार मैदानी क्षेत्रों का भ्रमण कर लगातार लोगों के बीच में बने हुए हैं. कलेक्टर सुबह, शाम, दोपहर जब भी टाइम मिलता है. वह लोगों से मिलते हैं. कलेक्टर स्कूल, अस्पताल, आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंच जा रहे हैं. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कलेक्टर ने महिलाओं से कुछ ऐसा कहा, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है.

‘मैं कलेक्टर नहीं, आपका नौकर हूं’

शनिवार को धौहनी विधानसभा के नेबुहा ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम और कलेक्टर विकास मिश्रा भी मौजूद थे. इसी दौरान कई महिलाएं उनके पास आ गईं और फरियाद करने लगीं. जिस पर कलेक्टर ने कहा कि मैं कलेक्टर नहीं हूं, आपका नौकर हूं. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं कलेक्टर की कार्यशैली लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है.

समस्या लेकर पहुंचे थे लोग

मझौली अंचल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था. शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं. महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर कलेक्टर के पास पहुंची थीं. लेकिन कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिस सहजता के साथ लोगों से मुलाकात की, उसके बाद हर कोई कलेक्टर की सरलता और सहजता की तारीफ कर रहा था. आवेदन लेकर आने वाले लोगों में भी संतुष्टि का भाव दिख रहा था.

ये भी पढ़ें: 12098 वर्ग किमी का होगा Bhopal मेट्रोपॉलिटन रीजन, नोटिफिकेशन जारी; जानिए कौन से जिले जुड़ेंगे

ज़रूर पढ़ें