MP News: सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में दर्दनाक हादसा, कन्वेयर बेल्ट में फंसकर मजदूर की मौत, 28 लाख मुआवजा घोषित

MP News: रविनायक कंपनी के डायरेक्टर राधेश्याम मालवीय ने मानवता दिखाते हुए रात भर मृतक परिवार के साथ बिताया. मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव ले जाए गए.
Ravindra Chauhan

मृतक रविंद्र चौहान

इनपुट- पुनासा संदीप सोनी

MP News: 2520 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली संत सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में दो दिन पहले ही एक मजदूर की डीपी नंबर चार के कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से मौत हो गई थी. यह घटना सोमवार रात 8:00 बजे की है. मजदूर आका इकोलॉजी कंपनी के पेटी कॉन्टैक्टर विनायक कंपनी का था.

कैसे और कब हुआ हादसा?

रविंद्र चौहान 21 वर्ष था और वन ग्राम आवलिया का निवासी था. बताया जा रहा है कि यह परियोजना में सीएचपी में काम करता था. अचानक बेल्ट के चपेट में आने पर मौके पर ही मौत हो गई थी. सोमवार रात को ही मजदूरों के द्वारा हंगामा किया गया था, वहीं मौके पर मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के मुख्य अभियंता सहित अधिकारी भी पहुंच गए. इसकी सूचना विनायक कंपनी के डायरेक्टर राधेश्याम मालवीय को भी दी गई. राधेश्याम मालवीय के द्वारा मानवता दिखाते हुए वह शादी पार्टी छोड़कर रात 12:00 परियोजना पहुंचे .

परिवार को 28 लाख रुपये की मुआवजा राशि मिली

वहीं परिवार को आर्थिक मदद के लिए 28 लख रुपए मुआवजा राशि तय की गई जिसमें अंतिम संस्कार के लिए 50000 रुपए की नगद राशि दी गई. वहीं 500000 लाख का चेक दिया गया और बाकी का पेमेंट लेबर कोर्ट से मिलेगा, जिसमें मृतक के माता-पिता के नाम पर लेबर कोर्ट द्वारा पेमेंट डाला जाएगा.

कंपनी के डायरेक्टर रात भर परिवार के साथ रहे

विनायक कंपनी के डायरेक्टर राधेश्याम मालवीय ने मानवता दिखाते हुए रात भर मृतक परिवार के साथ बिताया. मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव ले जाए गए. विनायक कंपनी के डायरेक्टर राधेश्याम मालवीय ने परिवार के लोगों से मुलाकात की और कहा कि जो भी मदद लगेगी वह पूरी करूंगा यह हमारे परिवार का युवक था, जिसके निधन पर कंपनी को भी भारी दुख झेलना पड़ा.

ये भी पढ़ें-सतना में सरकारी विभागों पर बिजली बिल का भारी-भरकम बोझ, 1.23 अरब बकाया, लापरवाही बनी बड़ी वजह

पुलिस प्रशासन मौके पर

सोमवार रात में ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया था. अगर मुआवजा राशि सोमवार रात में तय नहीं होती तो मंगलवार सुबह सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में विरोध शुरू हो जाता. इसके लिए मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के मुख्य अभियंता जुनवाल भी मौके पर पहुंचकर परिवार की मदद दिलाई.

ज़रूर पढ़ें