Special Train: रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी सौगात, 22 कोच के साथ उधना-जयनगर के बीच चलेगी स्‍पेशल ट्रेन, इन स्‍टेशनों पर होगा स्टॉपेज

Special Train: ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास के 22 कोच शामिल होंगे. स्‍पेशल ट्रेन का स्‍टॉप पश्चि‍म मध्‍य रेलवे क्षेत्र के प्रमुख स्‍टेशनों पर होगा.
Train

ट्रेन

MP Special Train: पश्चि‍म मध्‍य रेलवे ने यात्रियों को गर्मियों की छुट्टी में बेहतर सुविधा देने के लिए उधना-जसनगर-उधना के बीच अनारक्षित स्‍पेशल ट्रेन को चलाने की घोषणा की है. इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास के 22 कोच शामिल होंगे. स्‍पेशल ट्रेन का स्‍टॉप पश्चि‍म मध्‍य रेलवे क्षेत्र के प्रमुख स्‍टेशनों पर होगा.

कहा-कहा होगा स्टॉपेज

5 और 12 अप्रैल रविवार को ट्रेन संख्‍या 09061 उधना से जयनगर के लिए रात 1:30 बजे प्रस्‍थान करेगी. ट्रेन इटारसी में 12:30 बजे, जबलपुर में 16:40 बजे, कटनी में 18:15 बजे और सतना में 19:55 बजे पहुंचेगी. ट्रेन जयनगर अगले दिन दोपहर 14:30 बजे पहुंचेगी.

ट्रेन संख्‍या 09062 वापसी में जयनगर से उधना के लिए 06 और 13 अप्रैल सोमवार को शाम 17:30 बजे रवाना होगी. ट्रेन सतना में 11:40 बजे, कटनी में 13:15 बजे, जबलपुर में 15:15 बजे और इटारसी में 19:00 बजे पहुंचेगी. इस ट्रेन का उधना पहुंचने का समय अगले दिन सुबह 6:15 बजे तय किया गया है.

इन शहरों में होगा ठहराव

स्‍पेशल टेन का ठहराव थलथान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, दिलदारनगर, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रहने वाला है.

ये भी पढे़ं- ‘पति 40 साल का है, मैरिड लाइफ में खुश नहीं हूं’, 19 साल की पत्नी को HC ने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की इजाजत दी

ज़रूर पढ़ें