ट्विशा शर्मा मामले में हाईकोर्ट सख्त, HC ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने के दिए आदेश

Twisha Sharma Re-Postmortem : ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्‍य प्रदेश हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम को मंजूरी दे दी है.
ट्विशा शर्मा

ट्विशा शर्मा

MP High Court Orders Re-Postmortem: ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्‍य प्रदेश हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. ट्विशा के परिजनों की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम को मंजूरी दे दी है. इसके बाद अब ट्विशा शर्मा का पोस्टमार्टम दिल्‍ली एम्स में कराया जाएगा.

ट्विशा शर्मा की बॉडी पिछले 10 दिनों से भोपाल एम्स में रखी हुई है. परिवार शुरुआत से ही दोबारा पोस्टमार्टम की मांग कर रहा था. इसके लिए भोपाल जिला कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी. जहां कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की इस याचिका को खारिज कर द‍िया था.

परिवार ने इसके बाद हाईकोर्ट में अर्जी दायर की थी. इसी मामले पर आज सुनवाई की गई. कोर्ट में दूसरे पोस्टमार्टम की मांग को लेकर तीखी बहस देखने को मिली.

याचिकाकर्ता की तरफ से जहां दूसरे पोस्टमार्टम की जरूरत पर जोर दिया गया, इसके साथ ही कोर्ट में दोबारा पोस्टमार्टम कराने के पीछे के कई कारण बताए गए.  तो  वहीं दूसरे पक्ष के वकील ने इसका कड़ा विरोध किया. कोर्ट के फैसले के बाद दिल्‍ली एम्‍स के डॉक्‍टर भोपाल आएंगे और दोबारा पोस्‍टमार्टम करेंगे.

MP सरकार ने भी दी सीबीआई जांच की मंजूरी

एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत की सीबीआई जांच कराई जाएगी. इसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने भी सहमति दे दी है. 20 मई को जब ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे, तब उन्होंने इसका आश्वासन दिया था. इसके बाद ही आज यानी कि 22 अप्रैल को सरकार ने एक पत्र लिखा है, जिसमें सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है.

पति समर्थ करेगा सरेंडर

ट्विशा शर्मा मामले में फरार पति समर्थ पर पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. इन सब के बीच अब समर्थ ने भी सरेंडर करने का मन बना लिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि उसने कोर्ट में अपनी तरफ से लगाई गई अग्रिम जमानत याचिका को वापस ले लिया है. मतलब यह कि अब वह किसी भी समय पुलिस के सामने सरेंडर कर सकता है. 

ये भी पढ़ें: मांग भरते ही रोने लगी थी ट्विशा! घूम-घूम कर करवाया था फोटो शूट, इमोशनल कर देगा शादी का वीडियो

ज़रूर पढ़ें