ट्विशा शर्मा का दोबारा नहीं होगा पोस्टमार्टम! कोर्ट ने सुनाया फैसला, पति समर्थ के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Twisha Sharma Postmortem Report: भोपाल में हुई ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात कही गई है. जबकि शरीर पर कई निशान भी मिले हैं. अपनी मांगों को ट्विशा के परिजनों ने सीएम मोहन यादव से मुलाकात भी की है.
After the death of Twisha Sharma, a second post-mortem will be conducted in Delhi.

ट्विशा शर्मा

Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है. AIIMS भोपाल की रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी लगना बताई गई है, लेकिन पर‍िजनों ने हत्‍या की आशंका जाह‍िर की थी. इसके साथ कोर्ट में मांग की थी कि शव का दोबारा पोस्‍टमार्टम कराया जाए. हालां‍कि कोर्ट ने यह याच‍िका खार‍िज कर दी है. मतलब साफ है कि अब ट्विशा का पोस्‍टमार्टम दोबारा नहीं कराया जाएगा.

ट्विशा के परिवार ने भोपाल जिला कोर्ट में याचिका दायर की थी. इसमें मांग की गई थी कि ट्विशा का पोस्‍टमार्टम दोबारा कराया जाए और वह द‍िल्‍ली एम्‍स में हो.

ट्विशा की बॉडी पर मिले थे न‍िशान

ट्विशा के शरीर पर कुछ चोट के निशानों ने परिवार के शक को और गहरा कर दिया था. यही वजह है कि अब तक इस मामले में यह साफ नहीं हो पाया कि आखिरकार ट्विशा के साथ हुआ क्या है.

रिपोर्ट के मुताबिक ट्विशा की मौत एंटी मार्टम हैंगिंग यानी जिंदा रहते हुए फांसी लगने से हुई है. जैसा कि ट्विशा के ससुराल वालों का कहना है कि उसने फांसी लगाई है. पुलिस का भी कहना है कि मेडिकल और फॉरेंसिक सबूत आत्महत्या की ओर इशारा करते हैं.  फांसी के लिए जिम्नास्टिक रिंग की रस्सी जैसी चीज इस्तेमाल हुई थी.  

ट्विशा के परिजनों ने बुधवार को सीएम मोहन यादव से मुलाकात कर अपनी बात रखी है. इस दौरान परिजनों के साथ कई रिटायर्ड सैनिक भी मौजूद रहे. सीएम मोहन ने पर‍िवार को न‍िष्‍पक्ष जांच का भरोसा द‍िया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्‍या-क्‍या आया सामने?  

हालांकि पोस्टमार्टम में शरीर पर कई हल्की चोटों के निशान भी सामने आए हैं.  यही वजह है कि परिवार लगातार सवाल उठा रहा है कि अगर यह सीधा आत्महत्या का मामला था, तो शरीर पर चोट कैसे आई. परिवार का आरोप है कि कुछ अहम बातें शुरुआती रिपोर्ट में साफ तरीके से नहीं बताई गई हैं.  

परिवार दोबारा पोस्टमार्टम कराने की कर रहा मांग

ट्विशा के परिजनों ने दूसरी बार पोस्टमार्टम कराने की मांग की है. उनका कहना है कि जांच किसी बड़े संस्थान, जैसे AIIMS दिल्ली, में हो ताकि किसी तरह का दबाव या प्रभाव न रहे. परिवार ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है. लेकिन इसको लेकर अब तक कोई फैसला नहीं आया है. वहीं भोपाल एम्स ने बॉडी के डिकम्पोज होने की आशंका जाहिर की है.    

पूरे मामले पर पुलिस ने क्‍या कहा?  

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा है कि अगर कोर्ट अनुमति देता है तो पुलिस को दूसरे पोस्टमार्टम से कोई आपत्ति नहीं है. इसके साथ ही यह भी बताया गया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में इस्तेमाल हुई रस्सी और पोस्टमार्टम की बातें आपस में मेल खा रही हैं.    

SIT कर रही मामले की जांच

इस पूरे मामले में एक और सवाल तब उठा जब परिवार ने दावा किया कि पोस्टमार्टम के दौरान जरूरी लिगेचर मटेरियल उपलब्ध नहीं कराया गया था. इसी को लेकर जांच प्रक्रिया पर भी उंगलियां उठ रही हैं.   फिलहाल SIT मामले की जांच कर रही है, जबकि ट्विशा का पति समर्थ सिंह अब भी फरार है. पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं, इसके साथ ही पुलिस ने पति को पकड़ने के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा है.    

ये भी पढ़ें: ‘पैसे के लिए बेटी को प्रताड़ित किया गया…समर्थ गालियां देता था’, ट्विशा शर्मा के माता-पिता की अपील न्याय मिले

ज़रूर पढ़ें