MP News: कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, उज्जैन के शख्स की मौत, परिवार में पसरा मातम

MP News: ईरान ने कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला कर दिया, जिसमें एमपी के उज्जैन के युवक की मौत हो गई. मृतक मंजूर अहमद पिछले करीब 30 सालों से कुवैत में रहकर टेलरिंग का काम करते थे.
Kuwait Airport Attack

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला

MP News: ईरान ने कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला कर दिया, जिसमें एमपी के उज्जैन के युवक की मौत हो गई. ईरानी हमले के बाद कुवैत हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की बड़ी अनहोनी न हो. हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है और कई लोगों के घायल होने की खबर है.

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मृत्यु हो गई और हमारे कई नागरिक घायल हो गए. पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से, हमने बार-बार आग्रह किया है कि नागरिक आबादी और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. हम एक बार फिर सभी पक्षों से ऐसे हमलों को रोकने का आह्वान करते हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, हम शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. हमारा दूतावास घायलों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है. हम भारतीय नागरिकों के कल्याण के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं. क्षेत्र भर में भारतीय दूतावास और दूतावास सतर्क हैं और हमारे समुदाय को सक्रिय रूप से सहायता प्रदान करना जारी रखे हुए हैं.

ये भी पढ़ेंः बाबा महाकाल के भाग श्रृंगार के लिए बुकिंग शुरू, जानिए कितने रुपये खर्च करने होंगे

भांजी की शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे उज्जैन

जानकारी के अनुसार, मंजूर अहमद पिछले करीब 30 सालों से कुवैत में रहकर टेलरिंग का काम करते थे. 8 जून को उनकी भांजी की शादी होने वाली थी, जिसके लिए वे कुवैत से अपने घर आ रहे थे. फ्लाइट लेने के लिए कुवैत एयरपोर्ट पर इंतजार ही कर रहे थे कि ईरान ने ड्रोन हमला कर दिया. जिसमें उनकी मौत हो गई. यहां परिवार शादी की खुशियों में जुटा था और वहां से मौत खबर आई. परिवारवालों ने सरकार से शव को भारत लाने में मदद करने की गुहार लगाई है.

ज़रूर पढ़ें