MP Rail News: MP के यात्रियों की बल्ले-बल्ले, इन स्टेशनों पर रुकेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, टाइमटेबल जारी
amrit bharat
MP Rail News: पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है.रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से दिल्ली और गोरखपुर से मुंबई के बांद्रा के बीच एक-एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दे दी है. रेलवे ने दोनों ट्रेनों के संचालन के लिए फिलहाल एक-एक अमृत भारत रैक उपलब्ध कराया है.दोनों ट्रेनें सप्ताह में एक दिन चलेंगी. उत्तर पूर्व रेलवे ने संचालन की तैयारी शुरू कर दी है.
गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत का शेड्यूल
ट्रेन संख्या 15095/15096 गोरखपुर और दिल्ली के बीच चलेगी.
- 15095: गोरखपुर से हर गुरुवार रात 10:45 बजे रवाना, अगले दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
- 15096: दिल्ली से शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे वापसी, शनिवार सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.
- ठहराव: गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली।
गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत का शेड्यूल
- ट्रेन संख्या 15085/15086 गोरखपुर से मुंबई के बांद्रा तक चलेगी
- 15085: गोरखपुर से हर शुक्रवार सुबह 7:50 बजे रवाना, अगले दिन शनिवार शाम 6:00 बजे बांद्रा पहुंचेगी
- 15086: बांद्रा से शनिवार रात 9:20 बजे वापसी, सोमवार सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी
MP के रतलाम-शामगढ़ को सीधा लाभ
गोरखपुर-बांद्रा ट्रेन के रूट में यूपी के साथ राजस्थान, MP और गुजरात के स्टेशन आएंगे. ट्रेन गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर, टुंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, मंडी, शामगढ़, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड़, वापी, पालघर, बोरीवली और बांद्रा में रुकेगी. इससे MP के रतलाम और शामगढ़ के यात्रियों को गोरखपुर और मुंबई की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.
ये भी पढ़ें:‘आधी रात तुर्की में बदला विमान…’,डोनाल्ड ट्रंप की जान को था खतरा, ऐसे रचा गया पूरा सीक्रेट ऑपरेशन