‘सर, मेरी बात सुन लीजिए’, CM मोहन यादव ने नीमच की नेहा की सुनी फरियाद, 1 लाख रुपये की मदद की

Mohan Yadav Neha Mali Help: नीमच दौरे के दौरान सीएम मोहन यादव ने नेहा माली से मुलाकात की. माली ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि पिता की मौत के बाद रिश्तेदार उसकी संपत्ति पर कब्जा कर रहे हैं. उन्हें बेदखल करने की कोशिश कर रहे हैं.
Neemuch: cm mohan yadav meets neha mali

नीमच: सीएम मोहन यादव ने नेहा माली से की मुलाकात

Neemuch Neha Financial Assistance: मुख्यमंत्री मोहन यादव के नीमच दौरे के दौरान भावुक पल देखने को मिला. कुकडेश्वर निवासी नेहा माली को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है. नेहा का आरोप है कि उसके पिता का निधन होने के बाद रिश्तेदार उनकी पैतृक संपत्ति पर कब्जा कर लिया है. इसके साथ परिवार को परेशान किया जा रहा है और बेदख करने की कोशिश की जा रही है. पीड़िता नेहा ने पूरी कहानी सीएम को बताई.

सीएम के काफिले के सामने पहुंचीं नेहा

दरअसल, सीएम मोहन यादव मंगलवार (17 नवंबर) को मनासा दौरे पर थे. इसी दौरान नेहा माली अपनी फरियाद लेकर काफिले के सामने आ गईं. रोते हुए अपनी परेशान बताकर न्याय की गुहार लगाने लगीं. इस पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद सीएम नेहा से मुलाकात की. समस्या जानी और ढांढस बंधायी.

1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने नेहा की शिकायत पर जांच कराने और उचित कार्रवाई की बात कही. इसके साथ ही पिता की प्रॉपर्टी में हक दिलाने का आश्वासन दिया. एक लाख रुपये की आर्थिक सहायात की घोषणा की. कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को निर्देश देते हुए कहा कि समस्या का तत्काल समाधान निकाला जाए. मामला की सही तरीके से जांच होनी चाहिए ताकि नेहा को न्याय मिल सके.

सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में आया

नेहा का आरोप है कि रिश्तेदारों ने उन्हें घर से बेदखल कर दिया है. पिता की मोटर साइकिल और मोबाइल भी कब्जा कर लिया गया. घर से निकाले जाने के बाद दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है. भादवा माता मंदिर में रात बितानी पड़ रही है. तीन बार कुकडेश्वर थाने में शिकायत दी जा चुकी है. इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. अब सीएम ने नेहा से मुलाकात की और उचित कार्रवाई की बात कही है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें