भोपाल में युवक को निर्वस्‍त्र कर पीटा, बाद में चेहरे पर किया पेशाब, बदमाश बोले- ‘हम तेरे बाप हैं’

Bhopal: आरोपियों ने युवक को पहले निर्वस्‍त्र किया और बेल्‍ट, लात-घुसों से जमकर पीटा. युवक पिटाई के दौरान युवक भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपी उसे लगातार पीटते रहे.
Youth Stripped Naked and Beaten in Bhopal

भोपाल में युवक को निर्वस्‍त्र करके पीटा

Bhopal News: मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. शहर में वर्चस्‍व की लड़ाई के चलते बदमाशों ने एक युवक को किडनैप कर लिया. आरोपियों ने युवक को पहले निर्वस्‍त्र किया और बेल्‍ट, लात-घुसों से जमकर पीटा. युवक पिटाई के दौरान युवक भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपी उसे लगातार पीटते रहे.

पिटाई के बाद चेहरे पर की पेशाब

पिटाई के दौरान आरोपियों ने उसके चेहरे पर पेशाब भी की और कहा कि हम तेरे बाप हैं. दहशत फैलाने के लिए इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी आरोपियों ने इंस्‍टाग्राम पर अपलोड किया था. इस पूरे मामले में हनुमानगंज थाना पुलिस ने चाकूबाजी का केस दर्ज किया है, लेकिन फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है.

कमला नगर थाने में की थी शिकायत

रविवार को मामले की शिकायत कमला नगर थाने में पहुंची थी, जहां शुरूआती जांच की गई. जांच में पाया कि घटनास्‍थल हनुमानगंज थाना क्षेत्र का है, जिसके बाद शिकायत को वहां भेज दी गई. पूरा मामला शनिवार की बताई जा रही है.

हनुमानगंज थाने में दर्ज हुई एफआईआर

मामले पर हनुमानगंज टीआई अवधेश सिंह भदौरिया ने कहा कि शिकायत पहले कमला नगर थाने में की गई थी. पूरी घटना छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है, इसलिए जांच हनुमानगंज पुलिस को दी गई है. मामले में फरियादी के बयान के अनुसार एफआईआर दर्ज की गई है. उन्‍होनें बताया कि पी‍ड़‍ित ने पेशाब की बात पहले नहीं बताई थी.

पहले से दर्ज है आपराधिक मामले

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय युवब शबरी नगर का रहने वाला है और मजदूरी करता है. उसके खिलाफ पहले से ही अपराधिक मामले दर्ज हैं. शबरी नगर में प्रेम थापा, गट्टू पिस्‍टल और एक नाबालिग साथ में रहते थे. अब ये सभी कहीं और रहने लगे हैं, तीनों कमला नगर थाना क्षेत्र के बदमाश हैं.

जानकारी के अनुसार, प्रेम थापा 2 म‍हीने पहले ही भोपाल जेल से रिहा हुआ था. नाबालिग आरोपी भी 20 दिन पहले ही बाल संप्रेक्षण गृह सिवनी से रि‍हा हुआ है. गट्टू पिस्‍टल भी 10 दिन पहले जमानत पर बाहर आया है. दो दिन पहले ही बहाने के साथ यशवंत को नादरा बस स्‍टैंड बुलाया गया, जहां बदमाशों ने उसके कपड़े उतारे और उसके साथ मारपीट की.

छोड़ने की गुहार लगाने पर भी नहीं रूके बदमाश

पिटाई के दौरान पीड़‍ित छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन बदमाश उसकी और पिटाई करते रहे. बदमाशों ने उस पर चाकू से भी वार किया. सूचना मिलने क बाद हनुमानगंज पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. प्रथामिक जांच में सामने आया है कि पीड़ि‍त उमेश बम लहरी का शागि‍र्द है, जो फिलहाल हत्या के के प्रयास वाले मामले में जेल में बंद है.

गैंग को खत्म करने के लिए युवक को पीटा

बताया जा रहा है कि उमेश बम लहरी की गैंग को खत्म करने और शहर में दहशत फैलाने के लिए युवक को पीटा गया है और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. घटना के बाद से आरोपी फरार है. उनके ठ‍िकानों पर पुलिस ने दबिश दी है और जल्‍द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढे़ं- MP News: सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में दर्दनाक हादसा, कन्वेयर बेल्ट में फंसकर मजदूर की मौत, 28 लाख मुआवजा घोषित

ज़रूर पढ़ें