Chhath Puja 2026: कल मनाया जाएगा खरना, जानें पूजा का शुभ समय और प्रसाद बनाने की विधि

Chhath Kharna Puja 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में खरना 14 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा. इस दिन सूर्यास्त के बाद पूजा करने की परंपरा है. पंचांग के मुताबिक, रांची में सूर्यास्त शाम 5 बजकर 04 मिनट पर और पटना में शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा.
Chhath Puja 2026

छठ पूजा 2026

Kharna Puja Time And Prasad Vidhi: छठ महापर्व में खरना का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है. इस दिन व्रती सुबह से शाम तक बिना अन्न और जल ग्रहण किए उपवास रखते हैं. शाम को भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा के बाद विशेष प्रसाद चढ़ाया जाता है. इसके बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करते हैं और निर्जला व्रत की शुरुआत करते हैं.

कब है खरना पूजा 2026?

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में खरना 14 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा. इस दिन सूर्यास्त के बाद पूजा करने की परंपरा है. पंचांग के मुताबिक, रांची में सूर्यास्त शाम 5 बजकर 04 मिनट पर और पटना में शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा. व्रती अपने शहर के सूर्यास्त के समय के अनुसार पूजा कर सकते हैं.

सुबह स्नान करके लें व्रत का संकल्प

खरना के दिन व्रती सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और साफ कपड़े पहनते हैं. इसके बाद भगवान सूर्य और छठी मैया का ध्यान करके व्रत का संकल्प लिया जाता है. पूरे दिन अन्न और जल का सेवन नहीं किया जाता है.

मिट्टी के चूल्हे पर बनता है प्रसाद

खरना का प्रसाद बनाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है. इसके लिए घर और रसोई की अच्छी तरह सफाई की जाती है. परंपरा के अनुसार, आम की लकड़ियों से मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद तैयार किया जाता है.

गुड़ की खीर और रोटी का लगता है भोग

  • खरना के प्रसाद में गुड़ की खीर और गेहूं की रोटी बनाई जाती है.
  • खीर तैयार करने के लिए अरवा चावल, दूध और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है.
  • इसमें चीनी नहीं डाली जाती.वहीं गेहूं के आटे से बिना नमक वाली रोटियां बनाई जाती हैं और उन्हें घी में सेंका जाता है.
  • पूजा में केला और मौसमी फल भी चढ़ाए जाते हैं.
📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें