April 2026 Vivah Muhurat: 15 अप्रैल से शुरू होगा शादी-ब्याह का सीजन, जानें विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट
शादी की सांकेतिक तस्वीर
April 2026 Vivah Muhurat: हिंदू पंचांग में अप्रैल 2026 का महीना शुभ कार्यो के लिए बेहद शुभ और मांगलिक कार्यो के लिए खास माना जा रहा है. इस महीने की शुरूआत में ही मांगलिक कार्यो पर रोक रहेगी, लेकिन जैसे ही यह समय खत्म होगा. शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रमों की रौनक तेजी से बढ़ने लगेगी. इस समय जो लोग विवाह की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही अच्छे अवसर लेकर आ रहा है. दरअसल अप्रैल के मध्य तक सूर्य मीन राशि में रहते हैं और इसे खरमास कहा जाता है. इस दौरान शादी, गृह प्रवेश या मुंडन जैसे सभी मांगलिक और शुभ कार्यो को नहीं किया जाता है.
14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के बाद यह अवधि समाप्त हो जाती है. इसके चलते ही 15 अप्रैल को सभी मांगलिक शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं. तो आइए जानते हैं कि कि कब से विवाह के लिए शुभ मुहूर्त शुरू होने जा रहे हैं.
अप्रैल महीने में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त
अप्रैल 2026 में शादी के लिए बेहद महत्वपूर्ण मुहूर्त बनते नजर आ रहे हैं, जिनमें अलग-अलग तारीखों पर शुभ नक्षत्र और समय का खास संयोग देखने को मिलेगा. यदि आप भी इस महीने में विवाह करने की योजना बना रहे हैं, तो इन तारीखों में शादी करना आपके लिए बेहद शुभ और फायदेमंद साबित हो सकती है.
- 15 अप्रैल – बुधवार 15 अप्रैल को उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में दाेपहर 3:22 बजे से रात 10:31 बजे तक का समय बेहद ही शुभ और सफल वैवाहिक जीवन की शुरूआत के लिए अच्छा माना जा रहा है.
- 20 अप्रैल – सोमवार 20 अप्रैल को रोहिणी नक्षत्र में सुबह 4:35 बजे से 7:28 बजे तक विवाह के लिए सबसे अनुकूल और शुभ मुहूर्त माना जा रहा है.
- 21 अप्रैल – मंगलवार 21 अप्रैल को मृगशिरा नक्षत्र में सुबह 4:15 बजे से 5:52 बजे तक का समय बेहद ही शुभ और अच्छा माना गया है.
- 25 अप्रैल – शनिवार 25 अप्रैल की बात करें तो इस दिन को विवाह के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है. बताया जा रहा है कि इस समय संधि काल का प्रभाव कम रहेगा.
- 26 अप्रैल – 26 अप्रैल को मघा नक्षत्र में सुबह 5:47 बजे से रात 8:27 बजे तक लंबा और अनुकूल समय है.
- 27 अप्रैल – सोमवार 27 अप्रैल को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का सयोंग बन रहा है. नक्षत्र रात 9:18 बजे से 9:35 बजे तक रहेगा, ये मुहूर्त छोटा है पर शुभ और नव दांपत्य जीवन में सुख-समद्धि लाने वाला माना जाता है.
- 28 अप्रैल – मंगलवार को भी पूरे दिन विवाह के लिए अच्छे और शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. इस दौरान नक्षत्र का सकारात्मक प्रभाव रहेगा.
- 29 अप्रैल – बुधवार 29 अप्रैल को हस्त नक्षत्र के दौरान सुबह 5:59 बजे से शाम 7:52 बजे तक का समय शादी-ब्याह के लिए बेहद शुभ और अच्छा माना गया है.
अक्षय तृतीय पर अबूझ मुहूर्त
- अप्रैल महीने में सबसे खास दिन अक्षय तृतीय का होने वाला है, जो कि 19 अप्रैल 2026 को पड़ रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह एक ऐसा दिन है, जिसे अबूझ मुहूर्त कहा जाता है. यानी इस के अलावा और इससे ज्यादा शुभ दिन शादी के लिए हो नहीं सकता. इस दिन सभी शुभ काम किए जा सकते हैं. माना जाता है कि शुभ कार्य और दान का फल भी इस दिन समाप्त नहीं हाेता है और इससे जीवन में स्थिरता, सुख-समृद्धि बनी रहती है.
ग्रहों का गोचर और वैवाहिक सुख
- अप्रैल 2026 में ग्रहों की चाला शादी-ब्याह के लिए काफी अनुकूल मानी जा रही है. इस दौरान गुरु और शुक्र दोनों ही अच्छी स्थिति में नजर आने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु रिश्तों में समझ और स्थिरता लाते हैं, जबकि शुक्र प्रेम आकर्षण और सुख-सुविधाओं को बढ़ाने का काम करते हैं. इन ग्रहाें शुभ होना भी वैवाहिक जीवन में अच्छा संकेत हो सकता है.
ये भी पढे़ं- Easter Sunday 2026: ईस्टर पर अंडे क्यों बांटे जाते हैं? जानिए क्या है ‘एग हंट’ जो बच्चों आता है पसंद
(डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष शास्त्र और पंचांग आधारित जानकारी पर लिखी गई है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. विस्तार न्यूज किसी भी ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता है.)