Ketu Nakshatra Parivartan: केतु इन राशियों की बढ़ाएगा परेशानियां, दिसंबर तक संभलकर रहना होगा

Ketu Nakshatra Parivartan: ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक केतु को पाप का ग्रह माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार नक्षत्र परिवर्तन 29 मार्च 2026 को हो चुका है, जो 5 दिसंबर 2026 तक रहेगा. केतु के गोचर से कुछ राशियों पर प्रभाव परेशान करने वाला रहेगा.
Ketu Nakshatra Parivartan 2026

केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026

Ketu Nakshatra Parivartan: केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश कर चुका है. ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक इसे पाप का ग्रह माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार नक्षत्र परिवर्तन 29 मार्च 2026 को हो चुका है, जो 5 दिसंबर 2026 तक रहेगा. केतु के गोचर से कुछ राशियों पर प्रभाव परेशान करने वाला रहेगा.

किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है?

  • खासतौर पर पैसों के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है.
  • अचानक खर्च बढ़ सकते हैं. इसके साथ ही निवेश में भी नुकसान हो सकता है.
  • मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है, सोच-विचारकर फैसला लेना होगा.
  • रिश्तों और संबंधों में समस्याएं आ सकती हैं.

इन राशियों के जातकों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

सिंह राशि

  • इस राशि के जातकों के लिए ये समय कठिन रहने वाला है.
  • किसी जरूरी काम में बाधा आ सकती है.
  • आर्थिक मामलों में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
  • परिवार में छोटी-छोटी बात को लेकर बहस हो सकती है और तनाव बढ़ सकता है.

धनु राशि

  • धनु राशि के लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
  • फिजूलखर्जी बढ़ सकती है और धन की हानि हो सकती है.
  • नए काम की शुरुआत में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
  • यात्रा में खलल आ सकती है.
  • किसी भी कार्य को करने से पहले विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Mangal Nakshatra 2026: 6 अप्रैल से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से होगी धन की वर्षा

मीन राशि

  • ये समय मीन राशि के लोगों के लिए स्थिर नहीं रहने वाला है.
  • आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.
  • निवेश से नुकसान हो सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा.
  • रिश्तों और संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए धैर्य एवं संयम बनाए रखना होगा.

ज़रूर पढ़ें