Mahashivratri 2026 Samagri: इन 3 चीजों के बिना अधूरी है महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा, आज ही लें आएं घर

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि को भगवान शिव की महान रात के रूप में मनाई जाती है. इस दिन रात्रि में जागरण करके शिव पूजा का विशेष महत्व है.
Masik Shivratri

मासिक शिवरात्रि 2026

Mahashivratri 2026 Samagri: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का त्योहार बेहद ही खास होता है. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और पार्वती को समर्पित है. महाशिवरात्रि को भगवान शिव की महान रात के रूप में मनाई जाती है. इस दिन रात्रि में जागरण करके शिव पूजा का विशेष महत्व है. साल में 12 शिवरात्रि आती है, लेकिन फाल्‍गुन महीने में आने वाली कृष्‍ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है.

धर्मिक मान्‍यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने वैराग्य को त्यागकर सांसारिक जीवन में प्रवेश किया था. इसी दिन मां पार्वती ने भगवान शिव संग विवाह किया था. महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजा में जल, बेलपत्र और अक्षत बहुत खास माने जाते है.

महाशिवरात्रि पूजा सामग्री

  • शिवलिंग
  • सफेद वस्‍त्र
  • बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते
  • मदार पुष्‍प और फूलों की माला
  • गाय का दूध, दही, शक्कर, फल, मिठाई और घी
  • कमल और सफेद फूल
  • गंगाजल, महादेव के वस्‍त्र
  • माता पार्वती के श्रृंगार का सामान और वस्‍त्र
  • हवन सामग्री
  • दान का सामान, जैसे वस्‍त्र, अन्न, गुड़, घी आदि
  • आरती के लिए दीपक, छोटी इलायची, पान-सुपारी
  • गाय का घी, कपूर, इत्र, लौंग
  • जनेऊ, चंदन केसर और अक्षत
  • मौसमी फल, खस, अभ्रक, कुश का आसन
  • मौली, रक्षा सूत्र, भस्‍म, शहद और बेर
  • शिव चालीसा और कथा की किताब
  • भोग के लिए हलवा, ठंडाई, लस्‍सी

महाशिवरात्रि के दिन क्‍यों करते हैं जागरण

  • ज्योतिष शास्‍त्र के मुताबिक, महाशिवरात्रि की रात को ग्रहों की स्थिति इस प्रकार होती है कि ये मानव शरीर में ऊर्जा को शक्तिशाली ढंग से ऊपर की ओर लेकर जाती है. इस रात रीढ़ को सीधा रखकर जागृत और सजग रहना हमारी शारीरिक और आध्‍यात्मिक खुशहाली के लिए बेहद ही जरूरी और लाभदायक होता है.
  • महाशिवरात्रि की रात में भगवान शिव की साधना केवल ज्योतिष शास्‍त्र के हिसाब से ही नहीं बल्कि भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होती है. महादेव की आराधना से सुयोग्य जीवनसाथी और वैवाहिक जीवन में खुशहाली पाने के लिए विशेष महत्वपुर्ण माना जाता है.

ये भी पढे़ं- Mahashivratri 2026: कब है महाशिवरात्रि, 15 या 16 फरवरी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त

(डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष शास्त्र और पंचांग आधारित जानकारी पर लिखी गई है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. विस्तार न्यूज किसी भी ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

ज़रूर पढ़ें