धनतेरस से पहले 1 नवंबर को बन रहा है रवि पुष्य योग, सोना, चांदी और वाहन खरीदने का है शुभ अवसर

Ravi Pushya Yog 2026: ज्योतिष मठ संस्थान, भोपाल के पंचांग कार्यकर्ता पं. विनोद गौतम के अनुसार, 1 नवंबर को सुबह 5:39 बजे पुष्य नक्षत्र शुरू होगा. यह 2 नवंबर की सुबह 4:30 बजे तक रहेगा. रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र होने से रवि पुष्य योग बनेगा.
Ravi Pushya Yog 2026

रवि पुष्य योग 2026

Ravi Pushya Yog 2026: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ने लगी है. धनतेरस और दिवाली से पहले लोग सोना-चांदी, वाहन और घर जैसी चीजें खरीदने की योजना बनाते हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस बार 1 नवंबर को खरीदारी के लिए बहुत शुभ संयोग बन रहा है. रविवार को पुष्य नक्षत्र पड़ने से रवि पुष्य योग का निर्माण होगी. मान्यता है कि इस योग में खरीदी गई चीजें सुख-समृद्धि लेकर आती हैं. आइए जानते हैं इस दिन कौन से शुभ मुहूर्त रहेंगे और किन चीजों की खरीदारी करना अच्छा माना गया है.

1 नवंबर को बनेगा रवि पुष्य योग

ज्योतिष मठ संस्थान, भोपाल के पंचांग कार्यकर्ता पं. विनोद गौतम के अनुसार, 1 नवंबर को सुबह 5:39 बजे पुष्य नक्षत्र शुरू होगा. यह 2 नवंबर की सुबह 4:30 बजे तक रहेगा. रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र होने से रवि पुष्य योग बनेगा. इसके अलाव 1 नवंबर को सुबह 6:33 बजे से 2 नवंबर की सुबह 4:30 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा. ज्योतिष में इन दोनों योगो की शुभ माना जाता है.

खरीदारी के लिए ये रहेंगे शुभ मुहूर्त

  • रवि पुष्य योग में खरीदारी करने के लिए दो विशेष मुहूर्त रहेंगे.
  • पहला अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:42 बजे से 12:27 बजे तक रहेगा.
  • वहीं दूसरा गोधूलि मुहूर्त शाम 5:36 बजे से 6:02 बजे तक रहेगा.
  • मान्यता है कि इन समयों में शुभ वस्तुओं की खरीदारी करना लाभकारी होता है.

सोना-चांदी-मकान और वाहन खरीदना शुभ

पं. गौतम के अनुसार, 27 नक्षत्रों में पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है. इसके देवता देवगुरु बृहस्पति और स्वामी शनिदेव हैं. मान्यता है कि इस नक्षत्र में किया गया निवेश लंबे समय तक लाभ देता है. ऐसे में लोग सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और लक्ष्मी-गणेश का मूर्तियां खरीद सकते हैं. इसके अलावा नया वाहन, मकान, फ्लैट, जमीन, दुकान और फैक्ट्री की मशीनरी खरीदने के लिए भी यह दिन शुभ माना गया है.

ये भी पढ़ें-Dhanteras 2026: धनतेरस पर भूलकर भी किसी को न दें ये 4 चीजें, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

व्यापारी शुरू कर सकते हैं नया कारोबार

इस शुभ संयोग में व्यापारी नई बही-खाते की शुरुआत कर सकते हैं. नई दुकान खोलना और कारोबार से जुड़े जरूरी काम शुरू करना भी अच्छा माना गया है. वहीं जिन लोगों का बजट बड़ी खरीदारी की अनुमति नहीं देता वे श्री यंत्र, शंख, कौड़ी, चंद, इत्र और मिट्टी के दीये खरीद सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें