Blue Moon May 2026: 31 मई को आसमान दिखेगा दुर्लभ स्कॉर्पियो ब्लू मून, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Blue Moon May 2026: दरअसल, जब एक ही अंग्रेजी महीने में दो बार पूर्णिमा आती है, तो दूसरी पूर्णिमा को 'ब्लू मून' कहते हैं. इस बार इस दिन चंद्रमा वृश्चिक (स्कॉर्पियो) राशि में रहेगा, इसलिए इसे यह नाम मिला है.
Blue Moon May 2026

ब्लू मून 2026

Blue Moon May 2026: 31 मई 2026 को अधिकमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन आसमान में एक अनोखा नजारा दिखेगा, जिसे ‘स्कॉर्पियो ब्लू मून’ कहा जा रहा है. खगोल विज्ञान और ज्योतिष दोनों में ही इसे एक बहुत ही खास और दुर्लभ घटना माना गया है. दरअसल, जब एक ही अंग्रेजी महीने में दो बार पूर्णिमा आती है, तो दूसरी पूर्णिमा को ‘ब्लू मून’ कहते हैं. इस बार इस दिन चंद्रमा वृश्चिक (स्कॉर्पियो) राशि में रहेगा, इसलिए इसे यह नाम मिला है. धार्मिक तौर पर इस खास दिन भगवान विष्णु, लक्ष्मी जी और चंद्र देव की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है. इस अनोखी खगोलीय घटना का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय बहुत भाग्यशाली और अच्छे बदलाव लेकर आने वाला है.

मेष राशि

  • स्कॉर्पियो ब्लू मून मेष राशि के लोगों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है.
  • कारोबार से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट्स या महत्वपूर्ण डील मिलने के संकेत हैं.
  • पहले से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है, जिससे वित्तीय स्थिति बेहतर होगी.
  • यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो किसी करीबी मित्र की सहायता से उसका हल निकल सकता है.

सिंह राशि

  • सिंह राशि वालों के लिए यह ब्लू मून कई सकारात्मक अवसर लेकर आ सकता है.
  • मित्रों के सहयोग से किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने का विचार सफल हो सकता है.
  • काफी समय से वाहन या संपत्ति खरीदने की जो योजना रुकी हुई थी, वह अब पूरी होने के योग बना रही है.
  • नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रमोशन मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-Adhik Maas Purnima: 31 मई की अधिक मास पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योग, करें ये उपाय और दूर करें आर्थिक संकट

मकर राशि

  • मकर राशि के जातकों के लिए स्कॉर्पियो ब्लू मून शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है.
  • परिवार का कोई सदस्य रोजगार या व्यवसाय के कारण यात्रा पर जा सकता है.
  • दोस्तों के साथ किसी धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनने की संभावना है.
  • यदि कोई मामला कोर्ट या कानूनी प्रक्रिया में लंबित है, तो उसका निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है.

ज़रूर पढ़ें