Sun Transit: 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य, इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन 2026
Sun Transit 2026: मई महीने के आखिरी दिन बहुत ही खास रहने वाले हैं, क्योंकि 25 मई 2026 को सूर्य दूसरे नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. शास्त्रों में सूर्यदेव का गोचर और नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है. ज्योतिषियों के अनुसार, 25 मई को राजा सूर्य कृत्तिका नक्षत्र से निकलकर चंद्रमा के स्वामित्व वाले रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य भगवान रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसी समय से नौतपा शुरू होता है. नौतपा के दौरान पहले से और ज्यादा गर्मी बढ़ जाती है और तापमान में वृद्धि देखने को मिलती है. ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने से कुछ राशियों में सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है. सूर्य के इस प्रवेश से कुछ विशेष राशियों का भाग्य चमकने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिन पर 25 मई से सूर्य देव की विशेष कृपा बरसने वाली है.
मेष राशि
- सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए धन लाभ देने वाला रहेगा.
- रुके हुए काम पूरे होंगे और नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है.
- नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन के योग बनेंगे.
- पैतृक संपत्ति से भी फायदा हो सकता है.
वृषभ राशि
- सूर्य आपकी ही राशि में रहकर नक्षत्र बदल रहे हैं, इसलिए इसका सबसे ज्यादा शुभ असर आप पर पड़ेगा.
- आपके आत्मविश्वास और फैसले लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी.
- व्यापार में नए मौके मिलेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.
- इसके अलावा, सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी.
सिंह राशि
- सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि वालों के लिए अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं.
- सरकारी नौकरी या सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं.
- बड़े और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेंगे, जिससे करियर में फायदा मिलेगा.
- निवेश से भी अच्छा लाभ हो सकता है.
ये भी पढ़ें-Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल आज, जानें 5 शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
कन्या राशि
- कन्या राशि के लोगों के लिए यह गोचर भाग्य को मजबूत करने वाला रहेगा.
- धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बन सकते हैं.
- नौकरी और कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी.
- कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है और बचत करने में सफलता मिलेगी.