Sun Transit 2026: वृषभ राशि में सूर्य का बड़ा गोचर, इन तीन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अगले एक महीने रहें सावधान

Sun Transit 2026: इस बार सिर्फ सूर्य का राशि परिवर्तन ही नहीं हुआ है, बल्कि सूर्य ने चंद्रमा के स्वामित्व वाले रोहिणी नक्षत्र में भी प्रवेश किया है. रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के आने से लोगों की सोच, भावनाओं और मानसिक स्थिति पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है.
Sun Transit 2026

सूर्य गोचर 2026

Sun Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है. जब सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, इस बदलाव को संक्रांति कहा जाता है. इस बार सूर्य ने मेष राशि से निकलकर शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश किया है, जिसे वृषभ संक्रांति कहा जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार सूर्य आत्मविश्वास, सम्मान, सरकारी क्षेत्र, पिता और स्वास्थ्य का देख-रेख करते हैं. इसलिए सूर्य का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर खास असर डालता है.

इस बार सिर्फ सूर्य का राशि परिवर्तन ही नहीं हुआ है, बल्कि सूर्य ने चंद्रमा के स्वामित्व वाले रोहिणी नक्षत्र में भी प्रवेश किया है. रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के आने से लोगों की सोच, भावनाओं और मानसिक स्थिति पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है. इस दोहरे बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. कुछ लोगों के लिए यह समय शुभ साबित होगा, जबकि कुछ राशियों को अगले एक महीने तक काफी संभलकर रहने की जरूरत पड़ सकती है.

तुला राशि

  • तुला राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर कुंडली के आठवें भाव में हो रहा है.
  • ज्योतिष में आठवें भाव को अचानक होने वाली परेशानियों, विवादों और गुप्त समस्याओं का स्थान माना जाता है.
  • इस दौरान पुराने झगड़े या छिपे हुए विरोधी फिर से सक्रिय हो सकते हैं.
  • रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव की वजह से मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है.
  • इसलिए इस समय किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें और हर फैसला सोच-समझकर लें.

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर चौथे भाव में हो रहा है.
  • यह भाव घर-परिवार, माता, सुख-सुविधाओं और वाहन से जुड़ा माना जाता है.
  • सूर्य के इस स्थान में आने से परिवार की शांति प्रभावित हो सकती है.
  • रोहिणी नक्षत्र के असर से भावनाएं ज्यादा बढ़ सकती हैं, जिससे छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा या तनाव महसूस हो सकता है.
  • घर के माहौल को शांत बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा.

ये भी पढ़ें-Vastu Tips: क्या आपके बाथरूम में भी रखी रहती है खाली बाल्टी? हो जाएंगे कंगाल, जानिए वास्तु नियम

मीन राशि

  • मीन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर तीसरे भाव में हो रहा है.
  • सामान्य तौर पर तीसरे भाव में सूर्य का होना अच्छा माना जाता है, लेकिन इस बार रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि के प्रभाव के कारण परिणाम पूरी तरह सकारात्मक नहीं रहेंगे.
  • कार्यक्षेत्र और व्यापार में आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर पड़ सकता है.
  • ऑफिस में साथियों के साथ मतभेद होने की संभावना है, जिससे आपकी छवि खराब हो सकती है.

ज़रूर पढ़ें