Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, इन 4 राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़!

Nautapa 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा माने जाते हैं, जिन्हें शीतलता का प्रतीक कहा जाता है. जब सूर्य देव इस नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो वे पृथ्वी की नमी सोख लेते हैं जिस वजह से तापमान में अत्यधिक वृद्धि देखने को मिलती है.
Nautapa 2026

नौतपा 2026

Nautapa 2026: हिंदू धर्मग्रंथों में ज्येष्ठ का महीना बहुत ही खास माना जाता है. इस समय कई ऐसे खगोलीय परिवर्तन देखने को मिलते हैं, जिनका सीधा असर कई विशेष राशियों पर पड़ता है. वहीं जैसे ही मई का महीना शुरू होता है, वैसे ही भीषण गर्मी पड़ने लगती है और तापमान में वृद्धि देखने को मिलती है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस साल 25 मई 2026 से सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य के रोहिणी में प्रवेश करते ही नौतपा शुरू हो जाता है, जिसके कारण उत्तर और मध्य भारत में भीषण हीटवेव (लू) की स्थिति बन जाती है.

ज्योतिषियों के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा माने जाते हैं, जिन्हें शीतलता का प्रतीक कहा जाता है. जब सूर्य देव इस नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो वे पृथ्वी की नमी सोख लेते हैं जिस वजह से तापमान में अत्यधिक वृद्धि देखने को मिलती है. सूर्य देव का यह परिवर्तन 8 जून तक रहेगा, लेकिन शुरुआती नौ दिनों में हीटवेव का भयंकर कहर देखने को मिलेगा. सूर्य के रोहिणी में प्रवेश करने से कुछ राशियों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है. इन राशियों को आर्थिक, मानसिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

वृषभ राशि

  • सूर्य देव आपकी ही राशि में रहकर रोहिणी नक्षत्र में बदल रहे हैं, इसलिए सबसे ज्यादा असर आप पर ही दिखेगा.
  • इस दौरान आपको बिना बात के गुस्सा, घमंड और चिड़चिड़ापन आ सकता है.
  • नौकरी में साथियों से और बिजनेस पार्टनर से झगड़ा हो सकता है.
  • 25 मई से 8 जून के बीच पार्टनरशिप के कामों में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का यह बदलाव खर्च और नुकसान वाले भाव में हो रहा है.
  • इस समय आपके खर्च अचानक बहुत बढ़ सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ जाएगा.
  • पैसों के नुकसान का डर है, इसलिए किसी को भी उधार या कर्ज न दें.
  • कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों के कारण आपकी भागदौड़ और मानसिक तनाव बढ़ सकता है.

धनु राशि

  • सूर्य देव आपकी राशि से सातवें भाव में जा रहे हैं, जो सीधे आपके रिश्तों पर असर डालेगा.
  • पति-पत्नी के बीच गलतफहमियां और तनाव बढ़ सकता है.
  • अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो वहां भी मतभेद हो सकते हैं.
  • इस दौरान कार्यक्षेत्र में बातचीत में सावधानी रखें.

ये भी पढ़ें-Sun Transit: 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य, इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर सुख और माता के भाव में हो रहा है.
  • इससे घर की सुख-शांति कम हो सकती है और परिवार में विवाद हो सकता है.
  • जमीन, मकान या गाड़ी से जुड़े कामों में रुकावटें आ सकती हैं.
  • सेहत का खास ख्याल रखें और अपनी माता के स्वास्थ्य में लापरवाही न बरतें.

ज़रूर पढ़ें