‘जो भी लाडली बहनों के कार्यक्रम में रुकावट डाले उनकी डेटिंग-पेंटिंग की जाए’, प्रीतम सिंह लोधी की बदमाशों को दो-टूक

Pritam Singh Lodhi Ladli Behna Statement: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी अपने बयानों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं. उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए ऐसा बयान दिया है जो तेजी से वायरल हो रहा है
BJP MLA Pritam Singh Lodhi

BJP विधायक प्रीतम सिंह लोधी

Pritam Singh Lodhi Warning: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी अपने बयानों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं. अब उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए ऐसा बयान दिया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में सुर्खियों का बाजार गर्म हो गया है.

प्रीतम सिंह लोधी ने क्या कहा?

BJP विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि कल 13 नवंबर को छत्रपाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री मोहन यादव पधार रहे हैं. लाडली बहनों से संबंधित कार्यक्रम होने वाला है. यहीं से लाडली बहनों के खातों में राशि अंतरित की जाएगी. कार्यक्रम में किसी ने व्यवधान डाला, रुकावट पैदा करने की कोशिश की और बैनर-पोस्टर फाड़े, पहले तो इनकी दवा-दारू प्रशासन करेगा. इनकी प्रशासन जिम्मेदारी लेगा.

उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन की किसी तरह चूक होती है तो मैं अपने पिछोर के कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि इन्हें बिल्कुल ना बख्शा ना जाए. इन्हें साइड में ले जाकर डेंटिंग-पेंटिंग की जाए. हम लाडली बहनों के कार्यक्रम में हस्तक्षेप नहीं चाहते है.

पहले के बयान भी चर्चा में रहे

बीजेपी विधायक ने अपने एक बयान में कार्यकर्ताओं से कहा कि गालियां सुनते रहें और उनकी गिनती करते रहें. जैसे ही 99वीं गाली पूरी हो, सामने वाले को चेतावनी दे दी जाए कि 99 हो गई हैं, अब 100वीं गाली नहीं होनी चाहिए. इसके बाद जवाब देने को कहा.

महिलाओं पर विवादित बयान देते हुए कहा था कि कई लोग मोबाइल लेकर खड़े रहते हैं और उनके कुछ बोलने का इंतजार करते हैं, ताकि बाद में उन्हें फंसाया जा सके. एक महिला ने उन्हें बताया कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और उनके आसपास महिलाओं को पहुंचाया जाता है. उनके अनुसार, कुछ महिलाओं को यह कहकर भेजा जाता है कि जाकर विधायक से बातचीत करें या उन्हें पटाने की कोशिश करें.

महिलाओं से जुड़े मुद्दों के बीच मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। योजना की 42वीं किस्त को लेकर महिलाएं इंतजार कर रही हैं।

मुख्यमंत्री जारी करेंगे 42वीं किस्त

  • सीएम डॉ. मोहन यादव 13 नवंबर 2026 को शिवपुरी जिले के दौरे पर रहेंगे.
  • पिछोर के छत्रपाल स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी की जाएगी.
  • प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपये की राशि अंतरित की जाएगी. अब तक स्कीम की 41 किस्तें जारी हो चुकी हैं.

ज़रूर पढ़ें