PSL 2026 के बीच पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को थमाई गई मशीन गन, वायरल तस्वीरों से मचा हड़कंप

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग में इस बार खिलाड़ी खेल के अलावा अलग वजहों से भी सुर्खियों में हैं. हाल ही में इस लीग में नई टीम हैदराबाद किंग्समैन के खिलाड़ी सिंध की एक शूटिंग रेंज पर पहुंचे...
Marnus Labuschagne

मार्नस लाबुशेन

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग में इस बार खिलाड़ी खेल के अलावा अलग वजहों से भी सुर्खियों में हैं. हाल ही में इस लीग में नई टीम हैदराबाद किंग्समैन के खिलाड़ी सिंध की एक शूटिंग रेंज पर पहुंचे, जहां ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने मशीन गन और पिस्टल चलाई. हैदराबाद किंग्समैन के कप्तान मार्नस लाबुशेन सबमशीन गन और रिले मेरेडिथ पिस्टल चलते नजर आए.

पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने क्यों थामी गन?

दरअसल हैदराबाद किंग्समैन को अपना अगला मुकाबला रावलपिंडीज के खिलाफ खेलना है. इस मैच से पहले विदेशी खिलाड़ियों को सिंध एसएसयू एकेडमी के प्रदर्शनी दौरे पर देखा गया. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर मार्नस लाबुशेन और रिले मेरेडिथ ने एकेडमी में गोलियां चलाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन वायरल तस्वीरों में ये विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों के साथ फोटो खिचवाते नजर आए.

यह भी पढ़ें: क्या लखनऊ के खिलाफ मैच में आज नहीं खेलेंगे Virat Kohli? जानें चोट पर ताजा अपडेट

रॉकेट लॉन्चर की दी गई जानकारी

इस दौरान हैदराबाद किंग्समैन के खिलाड़ियों के लिए एक सेशन का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें लाइट मशीन गन, रॉकेट लॉन्चर जैसे हाथियों के बारें में जानकारी प्रदान की गई. बता दें, पाकिस्तान में अक्सर खिलाड़ियों और सेना के बीच ऐसी मुलाकातें देखि जाती हैं. इससे पहले भी साल 2024 में खिलाड़ियों को बेहतर फिज़िकल और मेंटल विकास के लिए सेना के साथ ट्रेनिंग की थी. बता दें, पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमान, मोहम्मद रिजवान और नसीम शाह जैसे खिलाड़ी पाकिस्तानी सेना से शूटिंग की ट्रेनिंग ले चुके हैं.

PSL 2026 में हैदराबाद किंग्समैन का कैसा रहा प्रदर्शन?

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में हैदराबाद किंग्समैन के प्रदर्शन की बात करें, तो मार्नस लाबुशेन की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है. टीम ने अब तक इस लीग में 6 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 2 मैचों में ही उन्हें जीत मिली हैं. ये जीत उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड और करांची किंग्स के खिलाफ दर्ज की थी.

ज़रूर पढ़ें