IND vs AFG Test: राहुल-गिल ने जड़ा शतक, पंत की फिफ्टी, पहले दिन स्टंप तक भारत का स्कोर 368-3
भारत बनाम अफगानिस्तान
IND vs AFG Test : भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत आज शनिवार 6 जून से हो चुकी हैं. दोनों टीमों के बीच यह मैच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट खोकर 368 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया के लिए केएल राहुल और शुभमन गिल ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारी खेली. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी अर्धशतक जड़ दिया है.
Stumps on Day 1️⃣
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
Fabulous centuries from Captain Shubman Gill and Vice-captain KL Rahul power #TeamIndia's charge 💪
We will resume proceedings tomorrow at 368/3 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/sjVmjH8WLv
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
अफगानिस्तान- सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (डब्ल्यू), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी