IND VS AFG: मोहम्मद शमी को अफगानिस्तान सीरीज में क्यों नहीं मिला मौका? चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर ने बताई वजह
मोहम्मद शमी
Mohammed Shami: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है. अफगानिस्तान सीरीज के लिए उन्हें टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है. 19 मई 2026 को बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ 1 टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया. हालांकि इस टीम में शमी को जगह नहीं मिली है. टीम चयन के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतने अनुभवी गेंदबाज को बाहर क्यों रखा गया है. अब इस फैसले के पीछे चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर ने वजह बताई है.
मोहम्मद शमी को क्यों नहीं मिली टीम इंडिया में जगह?
दरअसल भारतीय टीम को अपनी घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान की मेजबानी करना है. जिसके तहत दोनों टीमों के बीच 1 टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. 6 जून से शुरू हो रही अफगानिस्तान सीरीज के लिए मंगलवार 19 मई को बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. हालांकि तेज गेंदबाज मोहमाद शमी एक बार फिर टीम इंडिया में जगह बनाने में नकाम रहे. टीम की घोषणा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सिलेक्टर अजीत अगर ने इसके पीछे की वजह बताई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अगरकर ने शमी को लेकर कहा, ”हमें बताया गया है कि वह इस समय सिर्फ टी20 क्रिकेट के लिए हैं, इसलिए उनके बारें मे कोई चर्चा नहीं हुई.
Would you like to see Mohammed Shami return to India's Test side? pic.twitter.com/xxHzTxuXBy
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 19, 2026
घरेलू क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर वापसी की दावेदारी पेश की थी. रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सीजन में उन्होंने 16.52 के औसत से 36 विकेट चटकाए. इसके अलावा बंगाल की ओर से खेलते हुए उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 90 रन देकर 8 विकेट झटके थे. इस शानदार प्रदर्शन के बाद शमी की वापसी लगभग पक्की मानी जा रही थी.
IPL 2026 में शमी का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. अब तक खेले गए 12 मैचों में उन्होंने 8.80 की इकॉनमी से 10 विकेट चटकाए हैं. खास बात यह रही कि इस दौरान उन्होंने 122 डॉट गेंदे फेंकी हैं. इस सीजन सबसे घटक गेंदबाजी उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 अप्रैल 2026 को की थी. इस मैच में उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट लिए थे. इस दौरान उन्होंने 18 डॉट बॉल फेंकी थी.