IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे पर अभिषेक शर्मा का बुरा हाल, बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज भले ही एकतरफा अंदाज में जीत ली है, लेकिन स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए यह दौरा किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है.
Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज भले ही एकतरफा अंदाज में जीत ली है, लेकिन स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए यह दौरा किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है. इस पूरी सीरीज में अभिषेक एक-एक रन को तरसते दिखे. पूरी सीरीज में अभिषेक का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है, जिसके चलते उन्हें नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

3 पारियों में बनाए सिर्फ 11 रन

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की इस टी20 सीरीज में तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी अभिषेक शर्मा के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हुए. ब्लेसिंग ने तीनों मैचों उन्हें अपना शिकार बनाया. नतीजा यह रहा की अभिषेक तीन मैचों की तीन पारियों में महज 11 रन ही बना सके. तीनों मैचों में बड़ी पारी तो दूर की बात है वह एक भी बार दहाई अंक का आंकड़ा भी नहीं छूं सके.

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: हरारे में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, शतक से चूके पर बना दिया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

इस निराशाजनक प्रदर्शन के साथ अभिषेक शर्मा किसी भी टी20 सीरीज में जिसमें कम से कम 3 मैच खेले गए है उसमें सबसे कम रन बनाने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक से पहले यह रिकॉर्ड भारत के मौजूदा टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में महज 14 रन बनाए थे.

इसके अलावा अभिषेक शर्मा भारत के चौथे ऐसे ओपनर बन गए हैं, जो लगातार चार टी20 मैचों की 4 पारियों में दहाई आंकड़ा नहीं छूं सके. इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और टी20 मैच में भी वह महज 3 रन बनाकर आउट हो गए थे.

तीसरे मैच में भी हुए फ्लॉप

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में अभिषेक शर्मा एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए. इस मैच में वह 4 गेंदों में महज 2 रन बनाकर ब्लेसिंग मुज़ारबानी की गेंद पर आउट हो गए हैं. इससे पहले वह पहले टी20 मैच में 1 और दूसरे टी20 में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे.

ज़रूर पढ़ें