न्यूजीलैंड दौरे से पहले BCCI का बड़ा फैसला, कीवी टीम के खिलाफ 3 मैच खेलेगी इंडिया ए, शेड्यूल जारी
टीम इंडिया
India A: श्रीलंका दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने के बाद अब भारतीय टीम की नजरें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज पर टिकी हुई हैं. भारत को अपनी अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घर पर खेलनी है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह दौरा टीम इंडिया के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. हालांकि इससे पहले इंडिया ए की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.
न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी इंडिया ए की टीम
दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम को अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20, 5 वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे से पहले टीम इंडिया अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. इसी के चलते सीनियर टीम के साथ-साथ इंडिया ए की टीम भी न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन 4 दिवसीय मैचों की सीरीज का ऐलान कर दिया है.
NZC has confirmed India A vs New Zealand A — 3 four-day matches in the Christchurch region, from Oct 24.
— Cricket Hub (@Anurag9793) September 2, 2026
The dates
1. Oct 24–27 — Bert Sutcliffe Oval, Lincoln
2. Oct 31–Nov 3 — Hagley Oval, Christchurch
3. Nov 7–10 — Bert Sutcliffe Oval, Lincoln
Folded into NZ’s Plunket Shield… pic.twitter.com/mE9hh2Wlez
यह भी पढ़ें: ICC Test Ranking: ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों की बदली तस्वीर, गिल-बुमराह को हुआ तगड़ा नुकसान
कब खेले जाएंगे इंडिया ए के मैच?
सीनियर टीम के न्यूजीलैंड दौरे से पहले इंडिया ए की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन 4 दिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. बता दें, न्यूजीलैंड के कैंटरबरी रीजन में 24 अक्तूबर से 10 नवंबर के बीच होने वाले ये तीन 4 दिवसीय मैच सीनियर टीम के लिए एक बेहतरीन प्रैक्टिस साबित होंगे.
न्यूजीलैंड दौरे पर कितने मैच खेलेगा भारत?
न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय सीनियर टीम कुल 12 मैच खेलेगी, जिसमें 5 मैचों की टी20 सीरीज, 5 मैचों की वनडे सीरीज और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शामिल है. टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 से 23 नवंबर और दूसरा मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. वहीं, इंडिया ए टीम का न्यूजीलैंड दौरा इंटरनेशनल टेस्ट सीरीज की तैयारियों का अहम हिस्सा होगा.