ICC Ranking में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, टॉप-10 में तीन बल्लेबाज, नंबर 1 पर श्री चरणी का जलवा बरकरार
श्री चरणी
ICC T20 Ranking: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद आईसीसी ने मंगलवार 7 जुलाई को महिला टी20 इंटरनेशनल की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले. बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है. टॉप-10 बल्लेबाजों में 3 भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं. वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय युवा स्पिनर श्री चरणी शीर्ष पर काबिज हैं.
टॉप-10 में 3 भारतीय शामिल
आईसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत की तीन बल्लेबाजों ने टॉप-10 में अपनी जगह बरकरार रखी है. टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना 746 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पांचवें पायदान पर हैं. वहीं, उनकी सलामी जोड़ीदार शेफाली वर्मा 717 पॉइंट के साथ छठे नंबर पर काबिज हैं. जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 667 पॉइंट के साथ 10वें स्थान पर हैं. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाली बेथ मूनी फिर से दुनिया की नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बन गई हैं. मूनी 785 रेटिंग पॉइंट के साथ टॉप पर काबिज हैं.
Here's how all Top 10 Women's T20I Player Rankings look after #T20WorldCup 2026.
— ICC (@ICC) July 7, 2026
More ➡️ https://t.co/CCQmQ3pRSE pic.twitter.com/G3YfOVXPdj
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन को टीम से बाहर करने पर भड़के अजिंक्य रहाणे, BCCI के फैसले पर उठाए सवाल, इंस्टा स्टोरी VIRAL
गेंदबाजी में श्री चरणी का जलवा बरकरार
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 मैचों में 14 विकेट हासिल करने वाली भारतीय युवा स्पिनर श्री चरणी गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर बनी हुई हैं. शानदार प्रदर्शन के चलते चरणी को आईसीसी की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ में भी जगह मिली. हालांकि, गंदबाजों की रैंकिंग में उपविजेता इंग्लैंड के खिलाड़ियों को जबरदस्त फायदा हुआ है. सोफी एक्लेस्टोन एक स्थान की छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं, जबकि चार्ली डीन तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं. गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा 703 पॉइंट के साथ आठवें नंबर पर हैं.
ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप-10 में एक भारतीय शामिल
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में टॉप-10 ऑलराउंडर में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी शामिल है. यह खिलाड़ी कोई और नही बल्कि टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा. 364 पॉइंट्स के साथ दीप्ति पांचवें पायदान पर काबिज हैं.