IPL 2026: जसप्रीत बुमराह की धीमी रफ्तार पर उठे सवाल, श्रीकांत ने दी आर्चर से सीखने की सलाह

Jasprit Bumrah: आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खराब फॉर्म लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है.
Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah: आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खराब फॉर्म लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. अब तक खेले गए 8 मैचों में वह सिर्फ 2 विकेट ही ले सकें हैं, जिससे उनकी गेंदबाजी को लेकर सवाल उठने लगे हैं. इन सब के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने बुमराह की गेंदबाजी को लेकर सवाल उठाए हैं.

कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने बुमराह की गेंदबाजी पर उठाए सवाल

हाल ही में भारतीय पूर्व क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की स्लोअर बॉल को लेकर खुलकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह नई गेंद से बहुत ज्यादा स्लोअर गेंद डाल रहे हैं, जो असरदार नहीं हैं. इसी के साथ पूर्व खिलाड़ी ने बुमराह को जोफ्रा आर्चर से सीखने की सलाह दे डाली. उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि बुमराह को आर्चर की तरह फुल स्पीड से गेंदबाजी करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: रायपुर में IPL का धमाका, 10 और 13 मई को होंगे बड़े मैच, जानें कब और कहां खरीदें टिकट

कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने क्या कहा?

हाल ही में कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि बुमराह बहुत ज्यादा स्लोअर गेंद डाल रहे हैं. नई गेंद के साथ आपको बल्लेबाजों को आउट करने की कोशिश करनी चाहिए. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए श्रीकांत ने कहा कि आर्चर को देखिए, वो फुल स्पीड के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं और विकेट चटका रहे हैं. बुमराह को भी ऐसा करना चाहिए.

आईपीएल 2026 में बुमराह का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. अब तक खेले गए 8 मैचों में वह सिर्फ 2 विकेट ही ले सके हैं. इसके अलावा वह शुरुआती 5 मुकाबलों में एक भी विकेट नहीं ले पाए थे. इस सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने अपना पहला विकेट लिया था.

ज़रूर पढ़ें