IPL 2026: पुजारा-कैफ ने चुनी GT की प्लेइंग 11, गिल-सुदर्शन समेत इन खिलाड़ियों को दिया मौका

IPL 2026: भारतीय पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद कैफ ने आगामी सीजन के लिए गुजरात टाइटंस की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन किया है.
गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस

IPL 2026: आईपीएल 2026 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है, 28 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले सभी 10 टीमों की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चा तेज हो गई है. तमाम क्रिकेट फैंस और एक्स्पर्ट्स अपनी-अपनी पसंदीदा टीम की संभावित प्लेइंग 11 चुन रहे हैं. इसी कड़ी में भारतीय पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद कैफ ने आगामी सीजन के लिए गुजरात टाइटंस की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन किया है.

गिल-सुदर्शन ओपनर

चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद कैफ ने आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस की जिस प्लेइंग इलेवन का चयन किया है उसमें उन्होंने कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन को ओपनर के रूप में चुना है. तीसरे नंबर पर उन्होंने जोस बटलर को जगह दी है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: करन के बिना भी खतरनाक दिख रही राजस्थान रॉयल्स, देखें नई प्लेइंग XI

मिडिल ऑर्डर में इन खिलाड़ियों को मौका

भारतीय पूर्व क्रिकेटर पुजारा और कैफ ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चौथा नंबर पर ग्लेन फिलिप्स को मौका दिया है, जबकि पांचवें नंबर पर भारतीय स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया है. पुजारा ने छठे नंबर पर राहुल तेवतिया का चयन किया है. सातवें नंबर पर दोनों दिग्गजों ने जेसन होल्डर पर भरोसा जताया है.

फिनिशर के रूप में इस खिलाड़ी को मौका

अपनी प्लेइंग में पुजारा और कैफ ने फिनिशर के रूप में शाहरुख खान और राशिद खान का चयन किया. यह दोनों खिलाड़ी निचले क्रम में बल्लेबाजी के साथ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं. वहीं तेज गेंदबाज के रूप में उन्होंने भारतीय स्टार पेसर मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्ण पर भरोसा जताया है.

इस खिलाड़ी को नहीं किया शामिल

पुजारा और कैफ द्वारा चुनी गई गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में एक चौंकाने वाला फैसला देखने को मिला. दोनों ने साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबादा को टीम में शामिल नहीं किया, जबकि रबादा को फ्रेंचाइज़ी ने इस सीजन के लिए रिटेन भी किया था.

पुजारा-कैफ की चुनी गई गुजरत टाइटंस की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्ण

ज़रूर पढ़ें