IPL 2026 Point Table: टॉप-5 में लखनऊ की एंट्री, कोलकाता-चेन्नई की हालत खराब, जानें पॉइंट्स टेबल का पूरा हाल

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के साथ ही लखनऊ ने पॉइंट्स टेबल में टॉप-5 में एंट्री कर ली है.
IPL 2026 Points Table

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के साथ ही लखनऊ ने पॉइंट्स टेबल में टॉप-5 में एंट्री कर ली है. हालांकि लखनऊ के खिलाफ करीबी हार झेलने के बाद कोलकाता का हाल और खराब हो गया है. वह अंक तालिका में 9वें स्थान पर है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 10वें नंबर पर है.

टॉप-5 में लखनऊ की एंट्री

आईपीएल 2026 की पॉइंट टेबल की बात करें, तो 3 में से 3 मैच जीतकर राजस्थान रॉयल्स 6 अंक के साथ टॉप पर है, जबकि पंजाब किंग 3 में से 2 मैच जीतकर 5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 4 अंक के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है, जिन्होंने 2 में दोनों मैचों में जीत दर्ज की है. चौथे नंबर पर 4 पॉइंट्स के साथ दिल्ली कैपिटल्स बनी हुई हैं. वहीं कोलकाता के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. लखनऊ ने अब तक इस सीजन 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में जीत मिली है, जबकि 1 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ की जीत के बाद भावुक हुए संजीव गोयनका, मुकुल चौधरी को लगाया गले, वीडियो वायरल

बाकी टीमों का हाल

2 अंक के साथ सनराइजर्स हैदरबाद छठे नंबर पर हैं. इसके अलावा 2-2 अंकों के साथ ही गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस सातवें, आंठवें नंबर पर बनी हुई है. हैदराबाद ने अब तक खेले 3 मैचों में सिर्फ 1 मैच में ही जीत दर्ज की है,बाकी 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. ऐसा ही कुछ हाल गुजरात और मुंबई का है.

कोलकाता- चेन्नई की हालात खराब

पॉइंट टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स की हालत बेहद खारब नजर आ रही हैं. केकेआर ने अब तक 4 मैचों खेले हैं, जिसमें 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा. 1 अंक के साथ केकेआर अंक तालिका में 9वें नंबर पर है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब तक अपना जीत का खाता भी नहीं खोल पाई है. इस सीजन सीएसके ने अब तक 3 मैच खेले हैं. इन तीनों मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते 0 अंक के साथ सीएसके 10वें पायदान पर है.

ज़रूर पढ़ें