क्या ऋषभ पंत की होगी कप्तानी से छुट्टी? LSG टीम डायरेक्टर के बयान से हलचल तेज

Rishabh Pant: आईपीएल 2026 लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है. इस सीजन न तो पंत का बल्ला चला और न ही वे अपनी कप्तानी से कोई खास असर छोड़ सके.
Rishabh Pant

ऋषभ पंत

Rishabh Pant: आईपीएल 2026 लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है. इस सीजन न तो पंत का बल्ला चला और न ही वे अपनी कप्तानी से कोई खास असर छोड़ सके. टीम के लगताकर खराब प्रदर्शन के बाद अब ऐसा लगने लगा है कि एलएसजी मैनेजमेंट भी उनसे आगे बढ़ने का मन बना रही है. पंजाब किंग्स के खिलाफ हार झेलने के बाद टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी के बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है.

क्या बोले LSG टीम डायरेक्टर टॉम मूडी?

दरअसल पंजाब किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने कहा,’हम इस पूरे सीजन को लेकर शांत दिमाग से विचार करेंगे. इस सीजन हमने अपने स्तर के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया. टीम की लीडरशिप आने वाले समय में कैसी होगी, इसपर गंभीरता से विचार करना पड़ेगा. उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,’ऐसा लगता है कि अब हमें रीसेट की जरूरत है.’ इस बयान के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि एलएसजी मैनेजमेंट कप्तानी पर बड़ा फैसला ले सकता है और ऋषभ पंत को कप्तानी से हटा सकता है.

यह भी पढ़ें: LSG vs PBKS: आयुष बडोनी की एक गलती पड़ी भारी, चहल की फिरकी में फंसकर हुए स्टंप आउट

IPL 2026 में ऋषभ पंत का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में 28 वर्षीय ऋषभ पंत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. इस सीजन में पंत ने 14 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 138.05 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है. इस सीजन उनका हाई स्कोर 68 रन रहा. इसके अलावा पंत के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने 2016 में अपना आईपीएल डेब्यू किया. आईपीएल में उन्होंने अब तक 139 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 3865 रन दर्ज हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं.

ज़रूर पढ़ें