IPL 2027 से कितने खिलाड़ियों ने वापस लिया नाम? स्टार्क-हेड के बाद जैकब बैथल भी हुए बाहर

IPL 2027 Player Withdrawals: आईपीएल 2027 के सीजन से पहले कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड आईपीएल 2027 में खेलते नजर नहीं आएंगे.
starc-head-Bethell

मिचेल स्टार्क, ट्रैविस हेड और जैकब बैथेल

IPL 2027 Player Withdrawals: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस बीच कुछ बड़े विदेशी खिलाड़ियों के अगले सीजन में नहीं खेलने की खबर ने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपन ट्रेविस हेड और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों पर फोकस करने के लिए आईपीएल 2027 के सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है. वहीं, इंग्लिश स्टार बल्लेबाज जैकब बैथेल ने घुटने की चोट से पूरी तरह उबरने के लिए आगामी सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है.

स्टार्क-हेड ने वापस लिया नाम

आईपीएल 2027 के सीजन से पहले कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड आईपीएल 2027 में खेलते नजर नहीं आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी को आगामी सीजन के लिए उपलब्ध न रहने की सूचना दे दी थी, जिसके बाद फ्रेंचाइजियों ने दोनों खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है.

Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर ट्रेविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद) और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स) ने व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल और वर्कलोड, वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के चलते आगामी आईपीएल सीजन में न खेलने का फैसला किया है.

जैकब बैथेल भी हुए बाहर

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज और युवा ऑलराउंडर जैकब बैथेल घुटने की चोट के कारण आईपीएल 2027 के सीजन से बाहर हो गए हैं. पिछले दो सीजन बैथेल आरसीबी के ओर से खेलते नजर आए थे, लेकिन अब वह इंजरी से जूझ रहे हैं. ऐसे में घुटने की चोट से रिकवर होने के लिए उन्होंने आईपीएल 2027 के सीजन में न खेलने का फैसला किया है.

एमएस धोनी खिलाड़ी के तौर पर लिया संन्यास

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी भी आगामी सीजन में खेलते नजर नहीं आएंगे. धोनी ने खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल से संन्यास ले लिया है और अब वह सीएसके में मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे. धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं, ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि उनके मेंटरशिप में सीएसके का कैसा प्रदर्शन रहता है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें