RCB vs GT Final: चौथी बार राशिद खान ने क्रुणाल पांड्या का किया शिकार, एक ही ओवर में पाटीदार को भी भेजा पवेलियन
राशिद खान
IPL 2026: आईपीएल 2026 का फाइनल मु्काबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 156 रनों को टारगेट दिया था. रनचेज करने उतरी आरसीबी की टीम पावर प्ले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 81 रन हो गया है. लेकिन फिर राशिद खान के हाथ में गेंद गई और मैच में रोमांच बढ़ गया. राशिद खान ने अपने ओवर 2 विकेट लिए और मैच को गुजरात के पाले में खीच ले गए.
9वें ओवर में में हुआ कमाल
9वें ओवर में राशिद खान ने आरसीबी को दो झटके दिए. रजत पाटीदार 13 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए. फिर क्रुणाल पांड्या एक रन बनाकर पवेलियन लौटे और आरसीबी ने 91 रनों पर चार विकेट गंवा दिए हैं. राशिद खान क्रुणाल पांड्या को इससे पहले भी 3 बार आउट कर चुके हैं.
विराट कोहली का अर्धशतक पूरा
दूसरी तरफ विराट कोहली ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केवल 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. जिसमें उन्होंने दो छक्के और 7 चौके भी जमाए.
156 रनों का लक्ष्य
IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा है. खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने संघर्षभरी पारी खेली और 37 गेंदों में 50 रन बनाए.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन)
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन)
साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज