SRH vs RCB Match Score: हार के बाद भी शीर्ष पर बेंगलुरु, हैदराबाद ने 55 रन से हराया
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
SRH vs RCB Updates: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हरा दिया है. हालांकि इस हार के बावजूद आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल पर शीर्ष पर बनी हुई है. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में अपने बल्लेबाजों के विस्फोटक प्रदर्शन के दम पर 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए. जवाब में आरसीबी की टीम 200 रन ही बना सकी. हैदराबाद की जीत में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने मुख्य भूमिका निभाई. इन तीनों बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू- विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार