SRH vs RR Eliminator: राजस्थान ने हैदराबाद को 47 रन से हराया, अब क्वालीफायर 2 में गुजरात से भिड़ंत

SRH vs RR Knockout: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर क्वालफायर 2 में जगह बना ली है.
SRH vs RR

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स

SRH vs RR Knockout: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर क्वालफायर 2 में जगह बना ली है. वहीं इस हार के साथ हैदराबाद का सफर यही खत्म हो गया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दमपर निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 243 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद की टीम 196 रनों पर ही सिमट गई. राजस्थान की इस जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे जिन्होंने 29 गेंदों में 97 रन की धमाकेदार पारी खेली और अपनी टीम को अहम जीत दिलाई. अब क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे

ज़रूर पढ़ें