वेलिंगटन टेस्ट में ऋषभ पंत की एक गलती से बिगड़ा खेल, देवदत्त पडिक्कल से छूटा आसान कैच, आगबबूला हुए गिल
ऋषभ पंत और देवदत्त पडिक्कल ने छोड़ा आसान कैच
Pant Padikkal Dropped Catch Video: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को गुस्सा दिला दिया. मुकाबले के पहले दिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की एक गलती से देवदत्त पडिक्कल के हाथों से आसान कैच छूट गया. इसके बाद कप्तान गिल काफी गुस्से में नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन तीसरे सेशन में तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्णा की गेंद पर हेनरी निकल्स का आसान कैच छूट गया, जिसके बाद कप्तान गिल गुस्से से लाल-पीले दिखे.
देवदत्त पडिक्कल से छूटा आसान कैच
न्यूजीलैंड की पारी के दौरान 74वें ओवर में तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे. इस ओवर की तीसरी गेंद पर निकल्स ने पुल शॉट खेला. गेंद उनके बल्ले का बहारी किनारा लेकर हवा में गई. कैच सीधे देवदत्त पडिक्कल के हाथों में जा रहा था, लेकिन तभी पंत तेजी से भागते हुए आते हैं और कैच पकड़ने की कॉल करते हैं और फिर वह अचानक रुख जाते हैं. पंत को कॉल करते देख पडिक्कल भी रुक जाते हैं और यह आसान कैच छूट जाता है.
🔴DEVDUTT PADIKKAL DROPS AN EASY CATCH, GILL ANGRY WITH HIM 🤦 – Prasidh Krishna bowled a bouncer to Henry Nicholls, which resulted in a catching opportunity for India. – Padikkal & Pant both ran towards the ball. Padikkal called for the catch, saying it was his, but ended up dropping it. – Gill was furious and shouted at him, while Pant also had something to say. 😒
— Sam (@cricsam02) November 19, 2026
गुस्से से आग बबूला हुए गिल
देवदत्त पडिक्कल के हाथों से जैसे ही ये आसान कैच छूटा तो प्रसिध कृष्णा ने निराश होकर अपना चेहरा छिपा लिया. वहीं, कैच छूटने से कप्तान शुभमन गिल बेहद गुस्से में नजर आए और पडिक्कल पर चिल्लाते दिखे. इसके बाद पडिक्कल और पंत भी एक दूसरे को बेबसी से देखते रहे. कैच छूटने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
निकल्स को मिला जीवनदान
हेनरी निकल्स को जब ये जीवनदान मिला तब यह अपना शतक पूरा कर चुके थे. वह 103 रनों के निजी स्कोर पर खेल रहे थे. निकल्स को मिला ये जीवनदान टीम इंडिया के लिए बड़ी मुश्किल बन सकता है क्योंकि वह शतक जड़ चुके हैं और ग्लेन फिलिप्स के साथ 173 रनों की शतकीय साझेदारी कर चुके हैं. ऐसे में भारत को उन्हें हर हाल में आउट करना होगा.
न्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 243 रन
पहले दिन टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही सेशन में न्यूजीलैंड को 4 बड़े झटके दिए. हालांकि इसके बाद न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी की और हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स की शतकीय साझेदारी के दम पर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम ने पांच विकेट खोकर 243 रन बना लिए हैं. हेनरी और फिलिप्स की जोड़ी शतकीय साझेदारी कर नाबाद लौटी है.



