chhattisgarh news

Janjgir

CG News: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव, बोले- मारा है

शिव सहिस की मौत के बाद परिजन और मोहल्लेवासियों ने घेराव कर दिया. बाद में, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भी पहुंचे और परिजन से चर्चा की. मामले में परिजन ने जांच और दोषियों कार्रवाई के साथ मुआवजा देने की मांग की है, क्योंकि मृतक युवक के परिवार में पत्नी, 5 बच्चे और माता-पिता, भाई शामिल है. इधर, मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और 3 डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है.

Bastar News

Bastar News: जगदलपुर मेडिकल कॉलेज को मिला अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर, श्याम बिहारी जायसवाल ने किया लोकार्पण

Bastar News: जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में आधुनिक ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया. बस्तर में 90 सीटों पर पैरामेडिकल कोर्स, 100 बेड का मानसिक चिकित्सालय, अटल आरोग्य लैब में 136 फ्री जांचें और हर साल 3000 डॉक्टर तैयार करने का लक्ष्य घोषित किया गया.

Hanuman Ansh

Hanuman Ansh: छत्तीसगढ़ में ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, CM साय का बड़ा ऐलान, आज मंत्रियों के साथ देखी मूवी

Hanuman Ansh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के जोरा मॉल पहुंचे. सीएम साय ने कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री रामविचार नेताम के साथ हनुमान अंश फिल्म देखी. सीएम साय ने 'हनुमान अंश' फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है.

Ambikapur

Ambikapur: बदहाल सड़कों को लेकर मंत्री के बंगले का घेराव, विधायक बोले-खुद शर्मिंदा हूं

अंबिकापुर में बदहाल सड़कों को लेकर लोगों ने कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव किया. भारी बारिश में भी प्रदर्शनकारी डटे रहे. सूरजपुर से लौटकर मंत्री ने प्रदर्शनकारियों से बात की, सड़क मरम्मत का आश्वासन दिया और चाय, लड्डू, आलू चाप खिलाकर आंदोलन खत्म कराया.

Dhamtari

Dhamtari: महिला की मौत के बाद गांव में बवाल, अंतिम संस्कार रोककर बोले-पहले हिंदू बनो

Dhamtari: धमतरी के सिहावा थाना क्षेत्र के बेलर गांव नवागांव में 55 वर्षीय महिला पियन साहू की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया. ग्रामीणों ने 8 साल से ईसाई मिशनरी से जुड़े परिवार का विरोध किया। बाद में परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार और समाज में वापसी पर सहमति जताई, जिसके बाद गंगाजल और तुलसी से शुद्धि कराकर घर वापसी कराई गई.

Chhattisgarh Driving License Rules

अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना इतना आसान नहीं! छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने लागू किया नया नियम

छत्तीसगढ़ में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको परिवहन विभाग के इस नए नियम का पालन करना होगा. विभाग ने ट्रॉफिक नियमों की जानकारी के लिए ये नियम लागू किया है.

Nirmal kosre

Nirmal Kosare: भूपेश बघेल के करीबी निर्मल कोसरे को हाईकमान ने दिया बड़ा पद, बने SC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष

Nirmal Kosare: कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है. भिलाई-चरोदा महापौर और भूपेश बघेल के करीबी निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है. सतनामी समाज से आने वाले कोसरे की नियुक्ति को 2026 निकाय चुनाव से पहले SC वोटबैंक साधने के दांव के तौर पर देखा जा रहा है.

Durg

Nagar Nigam Chunav: दुर्ग में वार्ड आरक्षण पूरा, भिलाई के 70, चरोदा-रिसाली के 40-40 वार्डों की लॉटरी निकली

Nagar Nigam Chunav: दुर्ग जिले के तीन नगर निगम भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली के कुल 150 वार्डों का आरक्षण पूरा हो गया है. कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर-6 कला मंदिर में लॉटरी निकाली गई. भिलाई के 70 वार्डों में 3 ST, 9 SC, 15 OBC, 8 OBC महिला, 11 सामान्य महिला और 24 सामान्य वार्ड तय हुए हैं. रिसाली के 40 वार्डों की लिस्ट भी जारी कर दिया गया है.

Korba

Korba News: रील नहीं देख पाई तो महिला ने ले ली खुद की जान, नेट नहीं चलने पर खाई कीड़े मारने की दवा

Korba News: केराकछार में रहने वाली महिला मंगलो बाई ने रील देखते वक्त इंटरनेट नहीं चलने पर आक्रोशित हो गई, सबसे पहले उसने मोबाइल पटका, अपने आपको कमरे में बंद किया और कीटनाशक का सेवन कर लिया. परिजन को मामले का पता तब चला जब मंगलो बाई उल्टी करने लगी और परिजन को कीटनाशक दवाई की तेज दुर्गंध आने लगी.

बिलासपुर-अंबिकापुर फ्लाइट बंद, FLY 91 की रुचि से हवाई सेवा बढ़ने की उम्मीद

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र के हवाई यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. एलायंस एयर द्वारा संचालित बिलासपुर-अंबिकापुर-कोलकाता कनेक्टिंग/स्टॉपओवर हवाई सेवा (Connecting/Stopover Flight) बंद कर दी गई है.

ज़रूर पढ़ें