chhattisgarh news

DMF फंड घोटाला: ED ने सतपाल सिंह छाबड़ा को किया गिरफ्तार, 5 दिन की रिमांड… पूरा मामला 9,188 करोड़ रुपये का

जांच एजेंसी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 के दौरान विभिन्न जिलों को जिला खनिज न्यास के तहत करीब 9,188.20 करोड़ रुपये प्राप्त हुए. आरोप है कि इस राशि के एक हिस्से को निर्धारित उद्देश्यों के बजाय आपूर्ति आधारित कार्यों में लगाया गया, जहां कीमतों में हेराफेरी और कमीशनखोरी की अधिक गुंजाइश थी.

Chhattisgarh News: इन 5 सूत्रीय मांगों के साथ इंद्रावती भवन के सामने प्रदर्शन करेंगे 50 कर्मचारी संगठन

रायपुर. रायपुर महंगाई भत्ता, एरियर और नियमितीकरण समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नियमित-अनियमित कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनर्स लामबंद हो गए हैं.‘एक मांग एक मंच अभियान’ के तहत 11 सितंबर को भोजनावकाश के दौरान इंद्रावती भवन के सामने सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा. प्रदर्शन के बाद नोडल अधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन […]

CG News: दूसरी शादी करना सरपंच को पड़ा भारी, SDM ने पद से किया बर्खास्त

पहली पत्नी के जीवित रहते बिना कानूनी तलाक के दूसरी शादी करना ग्राम पंचायत खंगारपाट के सरपंच कमल बघेल को भारी पड़ गया. अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेमेतरा के न्यायालय ने मामले को गंभीर पदीय दुराचरण मानते हुए कमल बघेल को सरपंच पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया.

train

बेटिकट यात्रियों से मालामाल हुआ SEC Railway: सिर्फ एक महीने में वसूले 4.19 करोड़ रुपए

ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने शिकंजा कस दिया है. रेलवे प्रशासन द्वारा अगस्त महीने में चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान बेटिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर जमकर कार्रवाई की गई.

Chhatron ki Goonj में जशपुर की बेटी बनी राष्ट्रीय संयोजक

इनपुटः सागर तिवारी Chhatron ki Goonj. रायपुर. अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने जशपुर की आदिवासी युवा नेत्री आशिका कुजूर को ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया द्वारा इस महत्वपूर्ण समिति का गठन किया गया है. इस अभियान के तहत समिति देश भर के आदिवासी […]

Breaking News

धमतरी में भूपेश बघेल के पूर्व ओएसडी चेतन बोरझरिया के घर ईडी की दबिश, इधर बलरामपुर में अपर कलेक्टर से पूछताछ

शहर की अमलतास कॉलोनी में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम के पहुंचने से हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार करीब 8 सदस्यीय टीम दो वाहनों में सवार होकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व ओएसडी चेतन बोरझरिया के आवास पहुंची है.

छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पताल में हुई बिहार की महिला मरीज की सफल बाईपास सर्जरी, 60 % हार्ट नहीं कर रहा था काम

रायपुर. पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग में बिहार के मधुबनी जिले की 48 वर्षीय महिला की सफल कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी (CABG) की गई. मरीज के हृदय की तीनों प्रमुख कोरोनरी धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज था, जिसे चिकित्सकीय भाषा […]

delhi Crime News

सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के बदले 2.50 लाख मांगने का आरोप, पत्रकार पर धमकी का केस

सोशल मीडिया पर बदनाम करने और पोस्ट हटाने के बदले 2.50 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है. सूरत के 28 वर्षीय व्यापारी मीतकुमार गोधानी गुजरात पुलिस से पत्रकार कौशिक पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

सारंगढ़ सड़क हादसे का खौफनाक CCTV आया सामने, 2 की मौत और 17 लोग हुए थे घायल

इनपुटः योगेश कुर्रे. सारंगढ़.सारंगढ़ में 31 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी. वीडियो में हादसे का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर दुर्घटना की गंभीरता और घटनाक्रम का अंदाजा लगाया जा सकता है. जानकारी के अनुसार, 31 अगस्त […]

Bhupesh Baghel (File Photo)

Breaking News: दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी चंद्रवंशी के घर ईडी की टीम पहुंची

Breaking News:  दुर्ग. दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सहायक (PA) बताए जा रहे कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के घर पहुंची है. टीम कई वाहनों में मौके पर पहुंची है और घर के भीतर जांच की […]

ज़रूर पढ़ें