शारिक अब डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं. उनकी इस सफलता ने ये साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोचिंग और संसाधनों की कमी भी आड़े नहीं आती.
चयन के बाद मनीष 1 अगस्त 2026 से राजस्थान के रावतभाटा स्थित NPCIL के प्रशिक्षण केंद्र में एक वर्ष का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद उन्हें वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में स्थायी नियुक्ति दी जाएगी.
Dhar News: जिले के राजगढ़ क्षेत्र में 55 स्कूल वाहनों की जांच की गई. इस दौरान फिटनेस, पीयूसी और अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 08 वाहन दोषी पाए गए. इनमें से 04 वाहनों को नियम विरुद्ध पाए जाने पर जप्त कर थाना परिसर राजगढ़ में खड़ा किया गया.
वहीं हिंदू पक्ष की तरफ से पहले ही कैविएट दाखिल की जा चुकी है. मुस्लिम पक्ष की याचिका को संभावना को देखते हुए हिंदू पक्ष की तरफ से कैविएट लगाई गई थी, जिससे कि कोई भी फैसला सुनाए जाने से पहले पक्षकार बनाया जाए.
प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा.
मृतक गणेश के चाचा रामचंद्र डावर ने हत्या की शंका जताई है. रामचंद्र ने बताया कि भतीजे का मोबाइल उसके पास नहीं बल्की नहर के पाल पर मिला है. जब लड़के-लड़की और बाइक सभी कुछ पानी में था, तो मोबाइल नहर के पाल पर कैसे चला गया.
उमंग सिंघार ने साफ किया कि कांग्रेस दतिया चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है और जल्द ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण, उत्कृष्ट औद्योगिक अधोसंरचना, सरल प्रक्रियाओं और निवेशक हितैषी नीतियों के माध्यम से मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी औद्योगिक निवेश केंद्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.
विवाद के चलते बच्चे सामने अपनी बुआ के यहां सोने चले गए थे.फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुटी हैं और आरोपी पति से पूछताछ की जा रही हैं.
आरोप है कि रविवार सुबह 12वीं कक्षा के कुछ सीनियर छात्रों ने उन्हें बुलाया और बेल्ट से मारपीट की. छात्रों का कहना है कि इतनी बुरी तरह पिटाई की कि उनकी पीठ पर चोट के निशान तक पड़ गए.