Hanuman Ansh BO: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आम दर्शकों से लेकर बड़े-बड़े नेताओं तक ने देखा और अच्छा रिस्पॉन्स दिया. रिलीज के शुरुआती दिनों में उम्मीद के मुताबिक कमाई न होने की वजह से मेकर्स को निराशा जरूर हुई थी, लेकिन बाद में फिल्म की कमाई में अचानक इजाफा देखने को मिला.
Radha Ansh Premanand Maharaj Film: 7 अगस्त को नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है. वहीं अब ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि फिल्म 'हनुमान अंश' के बाद अब प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की ज़िंदगी पर आधारित फिल्म बनेगी.
Hanuman Ansh Movie: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कोलार के सिनेमा हॉल में हनुमान अंश मूवी देखने पहुंचे. विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया स्वागत. सीएम ने कहा- नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म है, धार्मिक जड़ें गहरी हैं. टैक्स फ्री पर बोले- बाद में विचार करेंगे.
Hanuman Ansh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के जोरा मॉल पहुंचे. सीएम साय ने कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री रामविचार नेताम के साथ हनुमान अंश फिल्म देखी. सीएम साय ने 'हनुमान अंश' फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है.
Shobhinav Satya Actor Profile: शोभिनव सत्या ने अपनी एक्टिंग के माध्यम से करोड़ों लोगों का दिल जीता है. उनकी बनाई गई फिल्म, जिसकी लागत सिर्फ 2 करोड़ रुपए है. वह 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है.
Hanuman Ansh Cast Fees: हनुमान अंश मूवी जो कि नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है, सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म के रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. मात्र 2 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म को रिलीज के लिए थिएटर तक नहीं मिल रहे थे. लेकिन अचानक से ऐसा चमत्कार हुआ कि देखते ही देखते फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ने लगा. फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी, जिससे हनुमान अंश मूवी को अच्छा-खासा मुनाफा होने लगा. इस बीच साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'टाक्सिक' (Toxic) भी रिलीज हुई, लेकिन हनुमान अंश के क्रेज के आगे उस फिल्म का दबदबा नहीं चल सका और हनुमान अंश अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है. सैकनीलक की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'हनुमान अंश' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 33 दिनों में कुल लगभग 142.29 करोड़ से 143.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. अब दर्शकों के मन में यह सवाल है कि हनुमान अंश में किरदार निभाने वाले कलाकारों ने मेकर्स से कितने पैसे लिए हैं.
Hanuman Ansh: MLA के मुताबिक यह फिल्म कैंची धाम के नीम करोली बाबा पर आधारित है और दर्शकों से इसे अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. फिल्म की जबरदस्त पब्लिसिटी को देखते हुए थियेटर संचालकों ने टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं, जोकि गलत है. विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि टिकट के दाम बढ़ने से गरीब और आम दर्शक फिल्म देखने से वंचित हो रहे हैं. सनातन आस्था से जुड़ी फिल्म होने के कारण इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहिए.
इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर देशभर के तमाम सिनेमाघरों में नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित बनी फिल्म 'हनुमान अंश' धूम मचा रही है. शुरुआती दिनों में कम कमाई होने से मेकर्स को निराश होना पड़ा था, लेकिन देखते ही देखते इस फिल्म ने 'टॉक्सिक' जैसी बड़ी फिल्म को टक्कर देकर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना कर करोड़ों रुपए की कमाई कर लिया है. अचानक से कमाई में बढ़ोतरी होना, यह भगवान हनुमान की कृपा हो सकती है. 'हनुमान अंश' फिल्म के सफल होने के बाद अब मेकर्स ने इसके सीक्वल का भी ऐलान कर दिया है.
Sunil Lodhi Hanuman Ansh: सुनील लोधी सागर जिले के जैसीनगर के पास स्थित छोटे से गांव तालचिरी के निवासी हैं. वह बचपन से ही दृष्टिबाधित हैं. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और संगीत को अपना सहारा बनाया.
Hanuman Ansh Day 26 Collection: इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर देशभर के तमाम सिनेमाघरों में 'हनुमान अंश' मूवी छाई हुई है. बता दें कि इस बीच 26 अगस्त को साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज हुई, जिसे मात देकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया.