रायपुर. रोजगार की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है. छत्तीसगढ़ सरकार आगामी 7-8 अक्टूबर को रायपुर में दो दिवसीय राज्यस्तरीय रोजगार मेला आयोजित कर रही है.
रायपुर. वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन और विजनरी सोच के तहत छत्तीसगढ़ के तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को एक बार फिर बड़ा आर्थिक संबल मिला है.
CG Breaking News: रायपुर. छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है.
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में शिक्षा, सिनेमा और पूर्व अग्निवीरों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में शासकीय महाविद्यालयों की अतिथि व्याख्याता नीति में संशोधन को कार्योत्तर मंजूरी देने के साथ पूर्व अग्निवीरों के लिए भर्ती नियम-2026 को भी स्वीकृति दी गई.
लगातार हुई तेज बारिश ने राजधानी की सड़कों की बदहाली उजागर कर दी है. जीई रोड और रिंग रोड जैसे प्रमुख मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों तक कई जगह डामर उखड़ गया है और सड़कें गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई हैं. चंदनीडीह स्थित कुम्हारी पुराने पुल पर तो डेढ़ से दो फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं. बारिश का पानी भर जाने से इनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता.
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है. चुनाव में करीब 14 लाख 56 हजार वोट पड़ने की जानकारी सामने आई है. इसी बीच युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनय शील ने मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी और फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए सवाल खड़े किए हैं.
रायपुर. राज्य में नागरिक सुविधाओं को सुगम, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है. प्रदेश के राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग ने जमीन के सीमांकन संबंधी प्रकरणों के त्वरित और सहज निपटारे के लिए एक नया ऑनलाइन पोर्टल विकसित कर लागू कर दिया है. इस […]
रायपुर: सीएम विष्णुदेव साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से सीधा संवाद किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा केवल नौकरी मांगने वाले वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बने.
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंगलवार को सामने आई दो तस्वीरों ने सियासी गलियारों में चर्चा बढ़ा दी है. एक तस्वीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की मुलाकात की है, तो दूसरी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की भेंट की.
रायपुर. छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए है. राज्य सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में अब तक के सबसे ज्यादा अधिकारियों के तबादले किए है. इसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के रूप में देखा जा रहा है. ये […]