CG News: रायपुर. प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत पीजी और अन्य श्रेणी के डॉक्टरों के स्टाइपेंड में शासन ने वृद्धि कर दी है. चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्टाइपेंड संशोधन का आदेश जारी कर दिया है.
रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में सोमवार को यहां मंत्रालय महानदी भवन राज्य शासन के सभी विभागों के भारसाधक सचिवों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं सचिवों के साथ महत्वपूर्ण योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. मुख्य […]
CG News: कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली धमकी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शराब कारोबारी अनबर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को हिरासत में लिया है. पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है.
Raipur Triple Murder: रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार किया. इस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव बाढ़ जैसे हालात बन गए है. वहीं राजधानी रायपुर में खारून नदी उफान पर है. नदी का जलस्तर बढ़ने से महादेव घाट समेत आसपास के इलाके बाढ़ की चपेट में हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 10 साल बाद ऐसी स्थिति बनी है, जब महादेव घाट का पूरा ब्रिज पानी में डूब गया है.
रायपुर. झीरम घाटी मामले में एनआईए की विशेष अदालत के फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं और झीरम घटना के शहीदों के परिजनों तथा घायलों ने शनिवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की.
Railway News: रायपुर. दुर्ग-दल्लीराजहरा रेल खंड में भारी बारिश के कारण लाटाबोर-गुंडरदेही स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर जलभराव और ट्रैक धंसने की स्थिति बन गई है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने शनिवार को इस खंड से गुजरने वाली पांच यात्री ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है.
रायपुर. रायपुर-दुर्ग के 5 दोस्तों का खैरागढ़-छुईखदान-गंडाई जिले की दनिया पुल में रेस्क्यू किया गया है. ये रेस्क्यू शनिवार रात करीब 3 बजे किया गया, जब उक्त दोस्तों की कार पानी में बह गई और वो किसी तरह बीच बहाव में पेड़ के सहारे बच गए. इसके बाद पीड़ितों ने 112 में फोन कर पुलिस से मदद मांगी और फिर गंडई थाना प्रभारी शिवांकर गिनडले ने इस सभी का सफल रेस्क्यू किया.
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है. गुरुवार रात से प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है. शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
CG News: रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जी.ई. रोड, साइंस कॉलेज परिसर में प्रथम वार्षिक सम्मेलन एवं आमसभा आयोजित की जाएगी.