CG News: 10 अगस्त को राजधानी रायपुर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी. इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने यात्रा के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन को नियंत्रित करने और वाहन चालकों के लिए डायवर्सन की व्यवस्था की है.
Gariaband: गरियाबंद के प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई. पारागांव पुल के पास बस अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया.
Raipur: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को मुंबई से रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. सैयदना साहेब का भव्य स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में समुदाय के सदस्य कम्युनिटी सेंटर में एकत्र होंगे.
Raipur: भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद गहराता ही जा रहा था. अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया है.
Raipur: राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया. कंकालीपारा मेन रोड पर स्कूल से घर लौट रही 7 वर्षीय बच्ची को कार ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.
Chhattisgarh Money Scam Case: रायपुर पुलिस ने 45 करोड़ दिलाने के नाम पर की गई 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का पर्दाफाश करते हुए दो अंतरराज्यीय महिला आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया है.
CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टीव हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 5 अगस्त से अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.
Raipur: राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत संविदा शिक्षक एवं कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है. आंदोलन के तहत संविदा शिक्षक-कर्मचारी दो दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.
CG News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में हुए छात्र प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो अब राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है. प्रदर्शन के दौरान डांस करती दिखीं कंटेंट क्रिएटर उर्वशी पलांडुरकर का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ बीजेपी की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है.
CG News: रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. पिकनिक मनाने पहुंचे चार दोस्तों में से एक युवक नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गई. डूबने वाले युवक की पहचान सुधांशु तिवारी (30 वर्ष), निवासी उरला के रूप में हुई है.