WhatsApp View Once Text: अभी तक WhatsApp पर View Once की सुविधा सिर्फ फोटो, वीडियो और वॉयस मैसेज के लिए उपलब्ध है. इसके जरिए भेजे गए कंटेंट को एक बार देखने या सुनने के बाद दोबारा नहीं खोला जा सकता. अब कंपनी इसी सुविधा को टेक्स्ट मैसेज के लिए भी शुरू करने की तैयारी में है.
Gold Flake Premium Price Hike: जानकारी के अनुसार, 60-70 एमएम साइज वाली Gold Flake Premium रेगुलर साइज फिल्टर-टिप्ड (RSFT) सिगरेट के 10 पीस वाले पैकेट की कीमत 125 रुपये से बढ़ाकर 135 रुपये कर दी गई है. यानी कीमत में करीब 8 फीसदी का इजाफा हुआ है. खबरों के अनुसार, नई कीमत वाले पैकेट नवंबर महीने के लास्ट सप्ताह तक गोदामों में पहुंच सकते हैं.
Vu Masterpiece AEye TV Series: Vu ने भारतीय बाजार में अपनी नई Masterpiece AEye TV सीरीज लॉन्च कर दी है. इस बार कंपनी ने बड़े स्क्रीन और नई AI टेक्नोलॉजी पर खास फोकस किया है, जो टीवी देखने के अनुभव को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने का दावा करती है. तो आइए जानते हैं कि इस नई सीरीज में क्या कुछ खास मिलता है और इसकी कीमत कितनी रखी गई है.
Aadhaar Card Update Online: आज के समय में आधार कार्ड सबसे जरूरी डॉक्युमेंट्स में से एक है. हर छोटे से बड़े काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है. वह चाहे राशन कार्ड लेना हो, सरकारी पेंशन या दूसरी योजनाओं का लाभ उठाना हो, आधार कार्ड होना बहुत जरूरी है. बता दें कि आपके पास सिर्फ आधार कार्ड होना ही जरूरी नहीं है, बल्कि इसे समय-समय पर अपडेट भी कराना चाहिए. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर का अपडेट होना जरूरी है, इससे जब भी आप कोई काम करते हैं, तो चालू नंबर पर ही ओटीपी जाएगा, जिसके बाद आपका आगे का प्रोसेस होगा. सरकार ने हाल ही में एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सभी आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराना जरूरी बताया गया है. आइए जानते हैं कि घर बैठे कैसे अपने आधार कार्ड को अपडेट करें.
Gwalior To Barauni Route: इन दोनों ट्रेनों के संचालन से बिहार जाने वाले यात्रियों को सीधा फायदा होगा. रेलवे के टाइमिंग के अनुसार, गाड़ी संख्या 04111 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर को दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी. कई दिनों से घर जाने के लिए परेशान हो रहे यात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है.
Amul Mother Dairy Milk Price: अमूल ब्रांड के तहत दूध बेचने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने बुधवार को कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया था. कंपनी के अनुसार, किसानों से दूध खरीदने का खर्च लगातार बढ़ रहा है. इसके अलावा पशु आहार, चारा, पैकेजिंग और ईंधन की कीमतों में भाय इजाफा हुआ है.
Airtel Free Recharge Offer: Airtel का यह ऑफर सीमित समय के लिए Airtel Thanks ऐप पर दिया जा रहा है. इसे चेक करने के लिए ऐप खोलें और 349 या 399 रुपये वाले प्लान पर 1+1 Recharge Free का टैग देखें. अगर यह टैग दिखाई देता है, तो आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.
Post Office MIS Scheme: पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में आप सिर्फ 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. इसमें जमा की जाने वाली राशि 1,000 रुपये होनी चाहिए. यानी आप 2,000, 5,000 या इससे अधिक निवेश कर सकते हैं.
Indian Railways: रेलवे की इस नई सुविधा के तहत यात्री अपने मोबाइल फोन या ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से पहले से ही कुली और व्हीलचेयर बुक कर सकेंगे. इससे ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही यात्रियों की जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने की तैयारी रहेगी. खास बात यह है कि यात्री अपनी यात्रा से पहले ही इन सेवाओं का ऑप्शन चुन सकेंगे.
WhatsApp New Feature: WhatsApp के नए अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार, कंपनी प्राइवेसी सेटिंग्स में एक नया सेक्शन जोड़ने की तैयारी कर रही है. इसकी मदद से यूजर्स अपने फोन नंबर की विजिबिलिटी को कंट्रोल कर सकेंगे. यह फीचर WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.45.1 में देखा गया है.