RBI Complaint For Torn Notes: अगर काउंटर पर कोई कर्मचारी कटे-फटे नोट या सिक्का लेने से मना करे तो सबसे पहले ब्रांच मैनेजर से मिलें और पूरी बात बताएं. हर बैंक शखा में शिकायत रजिस्टर या शिकायत बॉक्स रखा होता है, उसमें अपनी लिखित शिकायत लिखें और उसका नंबर या रसीद जरूर ली. आप बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके या उसकी वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं.
Upcoming Smartphone Launches This Week: अगर आप भी इस त्योहारीसीजन में बहुत ही कम बजट में एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल , इस महीने कई मोबाइल लॉन्च होने वाले हैं, जिनकी कीमत भी बहुत कम है. इन समर्टफोन में कई सार धांसू फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि इन किफायती फीचर्स भी देखने को मिलेंगी. ऐसे में आइए जानते हैं इन सभी फोन के बारे में और इनकी कीमत और दमदार फीचर्स के बारे में.
Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसी और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से चलने वाली है. इस ट्रेन से दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों को त्योहारों पर घर पहुंचने में आसानी होगी. वाराणसी के अलावा आजमगढ़, जौनपुर और मऊ के यात्री भी इसका लाभ उठा सकेंगे. बिहार जाने वाले यात्री वाराणसी पहुंचकर दूसरी ट्रेन या बस से आगे की यात्रा कर सकते हैं.
PhonePe: PhonePe का यह एक मौसमी माइक्रो-इंश्योरेंस प्लान है, जिसे दिवाली के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसका उद्देश्य पटाखों से चोट लगने या दूसरे हादसे होने पर परिवार को आर्थिक सहायता देनी है.
PM Kisan 24th Installment: योजना की रकम सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. इसके लिए बैंक खाते का आधार से लिंक होना और NPCI मैपिंग ऐक्टिव होना जरूरी है. बैंक जाकर इसकी जांच करें. साथ ही आधार कार्ड और पीएम किसान रजिस्ट्रेशन में नाम की स्पेलिंग भी जांच लें. दोनों में अंतर होने पर रिकॉर्ड ठीक कराएं, ताकि किस्त मिलने में परेशानी न हो.
PM Kisan 24th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी होगी. इसकी घोषणा 23 अक्टूबर को कृषि मंत्रालय ने की है. पात्र किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे. 20 जून 2026 के बाद से ही किसान इस किस्त का इंतजार कर रहे थे, जो अब 30 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा.
WhatsApp Telegram New Rules 2027: खबरों के अनुसार, दूरसंचार विभाग (DoT) ने मैसेजिंग ऐप्स को SIM बाइंडिंग से जुड़े निर्देश दिए हैं. इसका उद्देश्य ऐप पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को उसकी एक्टिव SIM से जोड़कर रखनी है. आसान शब्दों में कहें तो जिस मोबाइल नंबर से आपका WhatsApp या दूसरा सेजिंग ऐप अकाउंट बना है.
Caller Name Display Rule: DoT ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे 1 नवंबर 2026 से कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सिस्टम को लागू करें. CNAP भारत का वेरिफाइड कॉलर आइडेंटिफिकेशन सिस्टम है, जिसके तहत यूजर्स को अनजान नंबर से कॉल आने पर कॉलर का नाम भी दिखाई देगा.
Blinkit Train Station Delivery: रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार नए प्रयोग कर रहा है. इसी दिशा में सदर्न रेलवे के सलेम डिवीजन ने ब्लिंकिट के साथ समझौता किया है. इस पहल के तहत यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के दौरान जरूरी सामान उपलब्ध कराने की योजना है. फिलहाल इस सुविधा को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है.
Driving Licence Free Update Rule: नए प्रस्ताव के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस में पता, मोबाइल नंबर और ईमेल बदलने के लिए कोई फीस नहीं लगेगी. आधार से ऑनलाइन वेरिफिकेशन वाला सुविधा को भी फ्री करने की बात कही गई है. अगर आपका बिजली या गैस का बिल 3 महीने से ज्यादा पुराना नहीं है तो उसे भी पते के प्रूफ के तौर पर माना जा सकता है.