Utility News

vande bharat

यूपी को दिवाली से पहले तोहफा, 30 अक्टूबर से दौड़ेगी वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें शेड्यूल और किराया

Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसी और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से चलने वाली है. इस ट्रेन से दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों को त्योहारों पर घर पहुंचने में आसानी होगी. वाराणसी के अलावा आजमगढ़, जौनपुर और मऊ के यात्री भी इसका लाभ उठा सकेंगे. बिहार जाने वाले यात्री वाराणसी पहुंचकर दूसरी ट्रेन या बस से आगे की यात्रा कर सकते हैं.

PhonePe

दिवाली पर सिर्फ 11 रुपये में मिलेगा 25 हजार का कवर, PhonePe ने लॉन्च किया पटाखा इंश्योरेंस

PhonePe: PhonePe का यह एक मौसमी माइक्रो-इंश्योरेंस प्लान है, जिसे दिवाली के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसका उद्देश्य पटाखों से चोट लगने या दूसरे हादसे होने पर परिवार को आर्थिक सहायता देनी है.

PM Kisan 24th Installment Date

PM किसान की 24वीं किस्त से पहले निपटा लें ये 4 काम, वरना अटक सकता है पैसा

PM Kisan 24th Installment: योजना की रकम सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. इसके लिए बैंक खाते का आधार से लिंक होना और NPCI मैपिंग ऐक्टिव होना जरूरी है. बैंक जाकर इसकी जांच करें. साथ ही आधार कार्ड और पीएम किसान रजिस्ट्रेशन में नाम की स्पेलिंग भी जांच लें. दोनों में अंतर होने पर रिकॉर्ड ठीक कराएं, ताकि किस्त मिलने में परेशानी न हो.

PM Kisan 24th Installment Date

दिवाली से पहले करोड़ों किसानों को तोहफा! इस दिन जारी होगी पीएम किसान की 24वीं किस्त

PM Kisan 24th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी होगी. इसकी घोषणा 23 अक्टूबर को कृषि मंत्रालय ने की है. पात्र किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे. 20 जून 2026 के बाद से ही किसान इस किस्त का इंतजार कर रहे थे, जो अब 30 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा.

WhatsApp and Telegram

WhatsApp और Telegram यूजर्स के लिए जरूरी खबर, 1 जनवरी 2027 से बदल सकते हैं नियम, जानें क्या होगा असर

WhatsApp Telegram New Rules 2027: खबरों के अनुसार, दूरसंचार विभाग (DoT) ने मैसेजिंग ऐप्स को SIM बाइंडिंग से जुड़े निर्देश दिए हैं. इसका उद्देश्य ऐप पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को उसकी एक्टिव SIM से जोड़कर रखनी है. आसान शब्दों में कहें तो जिस मोबाइल नंबर से आपका WhatsApp या दूसरा सेजिंग ऐप अकाउंट बना है.

Mobile Calling Rule Change

1 नवंबर से बदल जाएगा मोबाइल कॉलिंग का नियम, अनजान नंबर से कॉल पर दिखेगा नाम

Caller Name Display Rule: DoT ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे 1 नवंबर 2026 से कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सिस्टम को लागू करें. CNAP भारत का वेरिफाइड कॉलर आइडेंटिफिकेशन सिस्टम है, जिसके तहत यूजर्स को अनजान नंबर से कॉल आने पर कॉलर का नाम भी दिखाई देगा.

Blinkit Delivery In Indian Trains

ट्रेन में अब चार्जर से लेकर दवाइयां तक Blinkit से कर सकेंगे ऑर्डर, जानें मंगाने का तरीका

Blinkit Train Station Delivery: रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार नए प्रयोग कर रहा है. इसी दिशा में सदर्न रेलवे के सलेम डिवीजन ने ब्लिंकिट के साथ समझौता किया है. इस पहल के तहत यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के दौरान जरूरी सामान उपलब्ध कराने की योजना है. फिलहाल इस सुविधा को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है.

Driving License

Driving Licence New Rule: ड्राइविंग लाइसेंस में पता और मोबाइल नंबर बदलना होगा फ्री, सरकार ने ड्राफ्ट किया जारी

Driving Licence Free Update Rule: नए प्रस्ताव के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस में पता, मोबाइल नंबर और ईमेल बदलने के लिए कोई फीस नहीं लगेगी. आधार से ऑनलाइन वेरिफिकेशन वाला सुविधा को भी फ्री करने की बात कही गई है. अगर आपका बिजली या गैस का बिल 3 महीने से ज्यादा पुराना नहीं है तो उसे भी पते के प्रूफ के तौर पर माना जा सकता है.

Vivo S2 FE phone

Vivo ने लॉन्च किया 10000mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo S2 FE Price India: वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G फोन Vivo S2 FE लॉन्च किया है. इस फोन की बिक्री आज 20 अक्टूबर से शुरू हो गई है. यह फोन उन लोगों के लिए है जो बार-बार चार्जिंग की टेंशन से बचना चाहते हैं. कंपनी ने इसमें दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स दिए हैं.

home loan

10 साल के लिए 20 लाख का चाहिए होम लोन, जानिए हर महीने बैंक को कितना देना होगा पैसा

Twenty Lakh Home Loan EMI: केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया दोनों ही सरकारी बैंक हैं. अगर आप इन बैंकों से होम लोन लेते हैं, तो दूसरे बैंकों की तुलना में आपको कम ब्याज देना होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर आप 20 लाख रुपये का होम लोन 10 साल के लिए लेते हैं, तो आपको हर महीने कितनी EMI भरनी होगी.

ज़रूर पढ़ें